इंदौर। एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजात बच्चों की मौत का मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि कहा कि जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा तक नहीं कर सकते तो सरकार चलाने का क्या हक है।
राहुल ने एक्स पर लिखा– इंदौर में मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की चूहों के काटने से मौत। यह कोई दुर्घटना नहीं, यह सीधी–सीधी हत्या है। यह घटना इतनी भयावह, अमानवीय और असंवेदनशील है कि इसे सुनकर रूह भी कांप जाए। एक मां की गोद से उसका बच्चा छिन गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि सरकार ने अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी नहीं निभाई। हेल्थ सेक्टर को जानबूझकर प्राइवेट हाथों में सौंपा गया – जहां इलाज अब सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है, और गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन चुके हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- सीबीआई निदेशक चयन पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “विपक्ष कोई रबर स्टैम्प नहीं”
पीएम-सीएम को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए
राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और एमपी के मुख्यमंत्री को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए। आपकी सरकार ने देश के करोड़ों गरीबों से स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया है। अब मां की गोद से बच्चे तक छिनने लगे हैं।
कई अधिकारियों पर गिरी है गाज
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और एमवाय अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक की। उल्लेखनीय है कि एमवाय अस्पताल में मंगलवार को एक नवजात की तो बुधवार को दूसरे नवजात की मौत हो गई थी। कारण था चूहे द्वारा नवजातों को कुतर लेना। हालांकि डॉक्टर अब भी मामले में पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं, उनका कहना है कि बच्चों की हालत पहले से ही खराब थी। उनका वजन कम और सर्जरी की गई थी। बुधवार देर रात सहायक अधीक्षक मुकेश जायसवाल, प्रभारी नर्सिंग अधिकारी प्रवीणा सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश लाहोटी को नोटिस दिया गया है।



