रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी सलमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

Date:

भोपाल। रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद जब उसे गौहरगंज ले जाया जा रहा था, तब रात करीब 3 से 4 बजे के बीच उसने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में हुई इस घटना में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे रोका। हमीदिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार सलमान को गौहरगंज लाते समय पुलिस की गाड़ी रास्ते में पंक्चर हो गई थी। जब आरोपी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी उसने एसआई श्यामराज सिंह की बंदूक छीनकर फायर करने और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की, जिससे वह घायल हो गया।

बताया जाता है कि पुलिस ने सलमान को गांधी नगर इलाके में एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर गौहरगंज पुलिस के हवाले किया था। गौहरगंज पुलिस उसे लेकर रात में ही रवाना हो गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंगलों के रास्ते पैदल ही भोपाल में दाखिल हुआ था और गांधीनगर इलाके में छिपा हुआ था।

सीएम ने लिया था कड़ा एक्शन

मासूम से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लगतारा धरना प्रदर्शन हो रहा था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 26 नवंबर को पीएचक्यू में सीएस, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल समेत उच्च अधिकारियों की बैठक ली थी। सीएम ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। साथ ही चक्काजाम पर पुलिस की ढीली कार्रवाई से भी नाराजगी व्यक्त की थी। सीएम ने तत्काल प्रभाव से रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर मुख्यालय अटैच करने का निर्देश दिया था। उनकी जगह आशुतोष को रायसेन का नया एसपी बनाया गया है।

21 नवंबर की है घटना

दुष्कर्म की घटना 21 नवंबर की शाम की है, जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त सलमान उसे चॉकलेट देने का लालच देकर पास के जंगल में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। फरार होने से पहले उसने मासूम को वहीं छोड़ दिया था। परिवार ने जब बच्ची की तलाश शुरू की तो उन्हें पता चला कि वह आखिरी बार सलमान के साथ देखी गई थी। उसे इलाज के लिए भोपाल के एम्स में भर्ती कराया गया।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related