इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय एसआईटी ने शिलांग कोर्ट में पेश की चार्जशीट, 790 पन्नों में दर्ज हुआ है यह अपराध

Date:

इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस की एसआईटी ने जांच पुरी कर ली है। एसआईटी ने शिलांग कोर्ट में 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इस चार्जशीट में राजा की पत्नी सोनम और उसके बॉयफ्रेंड समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सोनम, राज समेत पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सईम ने बताया कि अतिरिक्त फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद तीन अन्य सहआरोपियों के खिलाफ एक पूरक चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी। इनमें प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर, उस इमारत का मालिक जहां राजा की हत्या के बाद सोनम छिपा हुई थी और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरबार शामिल हैं। सबूतों को नष्ट करने और छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेम्स, तोमर और अहिरवार फिलहाल जमानत पर हैं।

आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकारी

मेघालय पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी कर रहा कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में सोहरा सबडिवीज़न के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शुक्रवार शाम 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। उन्होंने दावा किया है कि सोनम, राज कुशवाहा और तीनों हमलावरों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। हत्या वाले स्थान की पहचान पहले ही की जा चुकी है।

2 जून को शिलांग में मिली थी राजा की लाश

उल्लेखनीय है कि राजा रघुवंशी की शादी इस साल 11 मई को सोनम से हुई थी। दोनों 20 मई को हनीमून पर मेघालय गए थे, लेकिन तीन दिन बाद दोनों लापता हो। 2 जून को रजा काशव सोहरा में वेइसाडोंग झरने के पास एक घाटी में मिला था। मेघालय एसआईटी ने अपनी जांच में दावा किया है कि सोनम रघुवंशी ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर तीन अन्य लोगों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी की मदद से इस अपराध को अंजाम दिया।

यूपी के गाजीपुर से मिली थी सोनम

हत्या के बाद 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली थी। इसके बाद परतदरपरत मामले में कई खुलासे हुए। इन खुलासों ने रघुवंशी परिवार सहित सभी को चौंका दिया था। इसमें मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन की जमानत हो चुकी है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई में दहशत: अभिनेत्री के घर दोबारा बम की धमकी, जांच में निकला झूठा अलर्ट

दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री तृषा कृष्णन के...

अंडमान सागर में दर्दनाक हादसा: 250 से अधिक रोहिंग्या और बांग्लादेशी लापता, बच्चों की भी आशंका

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार,...

ट्रंप-मोदी की अहम बातचीत: “हम आपसे प्यार करते हैं” कहकर जताई दोस्ती, कई बड़े समझौतों के संकेत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री...