पचमढ़ी में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की सीख, आज समापन सत्र में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Date:

पचमढ़ी। पचमढ़ी में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन कई सत्र हुए। इसमें वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को अनुशासन, समन्वय और जनसंपर्क की सीख दी। वरिष्ठ नेताओं ने सभी नेताओं से कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात भी कही। इसके साथ ही सोशल मीडिया और मोबाइल के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई।

प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि संगठन एक जीवित शरीर की तरह होता है, जिसमें हर अंग का समन्वय जरूरी होता है। ऐसा होने पर ही संगठन अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकता है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे विधायकों की बात को गंभीरता से लें। आपके पास ज्यादा जिम्मेदारी है। मंत्री और विधायकों के बीच समन्वय की कमी रही तो सरकार और संगठन दोनों के लिए मुश्किल होगी। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि वे कार्यकर्ताओं की बात सुनें और उन्हें सम्मान दें।

केंद्रीय मंत्री पाटील ने मोबाइल शिष्टाचार के गुर सिखाए

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील ने कार्यकर्ताओं को मोबाइल शिष्टाचार और कार्यालय संचालन के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि कैसे उनका कार्यालय 100 कर्मचारियों की टीम के साथ पारदर्शिता और समर्पण से काम करता है। उन्होंने कहा कि यदि रात को 11 बजे भी कोई कार्यकर्ता कॉल करता है तो उसे नजरअंदाज करें, बल्कि यथासंभव जवाब दें।

सोशल मीडिया का कैसे करें इस्तेमाल

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पहुंचाएं। अगर कोई नकारात्मक बात हो तो उसका तथ्यों के साथ जवाब दें।

एससी-एसटी प्रभाव वाली सीटों की चर्चा

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन एससी-एसटी वर्ग के प्रभाव वाली सीटों पर चर्चा की गई। सीएम डॉ. मोहन यादव और पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने सांसदविधायकों से सामाजिक और भौगोलिक कार्य विस्तार की दृष्टि से इस पर बात की। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने अनुसूचित जनजाति वर्ग को सामाजिक समरसता के जरिए जोड़ने की कोशिश पर जानकारी दी। अनुसूचित जनजाति की प्रभाव वाली 56 सीटों पर संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सभी नेताओं से आदिवासी वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार करने को कहा।

कार्यक्रम स्थल पर निकला सांप

रविवार को पचमढ़ी में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के पास छह फीट लंबा सांप निकल आया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। अच्छी बात रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related