देवी अहिल्या संस्था के अपात्र सदस्यों को भड़काने में लगे उपाध्यक्ष मनोज काला, आज बैठक में लोगों ने कहा-हमारी रजिस्ट्रियां कलेक्टर भी निरस्त नहीं कर सकता

Date:

इंदौर। देवी अहिल्या श्रमिक कामगार संस्था के अपात्र सदस्यों ने आज शनिवार को आरएनटी मार्ग स्थित हिन्दी साहित्य समिति के मानस भवन में बैठक बुलाई थी। इस बैठक में अयोध्यापुरी और महालक्ष्मी नगर के अपात्र सदस्य शामिल हुए। बैठक में कहा गया कि हमारी रजिस्ट्री कोई निरस्त नहीं करा सकता। न तो सहकारिता विभाग न कलेक्टर।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कलेक्टर ने देवी अहिल्या संस्था के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित संचालक मंडल को अपात्र सदस्यों को रजिस्ट्रियां निरस्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से संस्था के उपाध्यक्ष मनोज काला अपात्र सदस्यों को भड़काने में जुट गए हैं। कलेक्टर के साथ बैठक में भी उन्होंने रजिस्ट्रियां निरस्त करने पर आपत्ति ली थी। भाजपा से जुड़े काला इस संबंध में एक मंत्री से भी चर्चा कर चुके हैं। काला के भड़काने के बाद ही आज अपात्र सदस्यों ने बैठक बुलाई। इसमें महालक्ष्मी नगर के तो कम सदस्य आए, लेकिन अयोध्यापुरी रहवासी संघ के काफी सदस्य आए। इसमें कई पदाधिकारी भी थे।

25 साल से रजिस्ट्री हमारे पास

सूत्र बताते हैं कि अयोध्यापुरी रहवासी संघ के एक पदाधिकारी और देवी अहिल्या संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा के खास एक सदस्य ने कहा कि हमारी रजिस्ट्री 25 साल से है। कलेक्टर को कोई अधिकार नहीं है। हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। प्लॉट भी हमारे कब्जे में है। जब तक सोयासटी के अध्यक्ष के हाथ में हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हमारी सबसे बात हो गई है। वकीलों से भी बात कर ली है। कुछ नहीं होगा।

एक सदस्य ने उठाया सवाल

बताया जाता है कि बैठक में महालक्ष्मी नगर के एक सदस्य ने यह सवाल उठाया कि भले ही रजिस्ट्री 25 साल से है, लेकिन आप लोग नगर निगम का कोई टैक्स आदि नहीं दे रहे। इस पर अयोध्यापुरी के कुछ सदस्यों ने कहा कि फिर भी कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, क्योंकि रजिस्ट्री हमारे पास है।

अयोध्यापुरी में 103, महालक्ष्मीनगर में 314

बताया जाता है कि अयोध्यापुरी में 103 अपात्र रजिस्ट्रियां हैं, जिन्हें कलेक्टर के निर्देश पर निरस्त किया जाना है। इसके साथ ही महालक्ष्मीनगर में 314 अपात्र सदस्यों की रजिस्ट्रियां हैं। बैठक में एमके सिंह, साकेत बड़ोनिया सहित कई सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ खुलकर मोर्चा संभाला।

कलेक्टर की सख्ती के बाद गायब अजमेरा

कलेक्टर आशीष सिंह की फटकार के बाद से देवी अहिल्या संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा बैठकों से लगातार गायब हैं। पिछली दो बैठकों में उन्होंने उपाध्यक्ष मनोज काला को ही भेजा। इसके बावजूद वे संस्था के ऑफिस में लगातार आ रहे हैं। हां, कलेक्टर की बैठक में वे बीमारी का बहाना बनाकर नहीं आते।

सोमवार तक रजिस्ट्री निरस्ती के दिए थे आदेश

गुरुवार को देवी अहिल्या संस्था के संचालक मंडल को कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार तक अपात्र सदस्यों की रजिस्ट्री निरस्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से अपात्र रजिस्ट्री धारकों में हड़कंप मच गया, जिसके परिणामस्वरूप आज बैठक बुलाई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...