हैकर्स ने भाजपा की वेबसाइट को भी नहीं छोड़ा, पाकिस्तान के अभियान बुनयान-अल-मरसूस का कर दिया प्रचार

Date:

भोपाल। भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर अब चारों ओर दिखाई देने लगा है। आज सुबह ही इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें भारत के ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया गया था। आज ही हैकर्स ने मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट को हैक कर लिया था। इतना ही नहीं हैक कर उस पर पाकिस्तान के भारत के खिलाफ चल रहे अभियान बुनयानअलमरसूस का प्रचार भी कर दिया।

बताया जाता है कि एमपी भाजपा की वेबसाइट पर सुबह कुछ यूजर्स ने जाकर देखा तो उस पर पाकिस्तान ऑपरेशन का नाम लिखा हुआ रहा था। जानकारी मिलते ही आईटी सेल को वेबसाइट हैक होने की जानकारी जैसे ही मिली, टीम ने इसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के अनुसार सुबह वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिली थी। टीम ने जानकारी मिलते ही इसे रिस्टोर कर लिया है।

सुबह भाजपा की वेबसाइट पर ऑपरेशन बुनयानअलमरसूस लिखा वेबसाइट के होमपेज पर यू हैव बीन हैक्ड पीएफए साइबर फोर्स लिखा हुआ नजर रहा था। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि वेबसाइट किसने हैक की है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मार्च 2019 में भी भाजपा की वेबसाइट हैक हुई थी। तब हैकर ने वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मीम शेयर करके कई अपशब्द भी लिखे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...