एमपी के 5 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, पी.नरहरि केंद्र सरकार में बने ज्वाइंट सेक्रेटरी

Date:

भोपाल। एमपी कैडर के 5 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली है। प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी पी. नरहरि प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में जा रहे हैं।  उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ लैंड रिसोर्सेस में ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

पी. नरहरि वर्तमान में पीएचई विभाग में प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2001 बैच के आईएएस पी. नरहरि इंदौर सहित कई जिलों में कलेक्टर भी रह चुके हैं। इसके अलावा 2009 बैच की आईएएस प्रियंका दास और 2008 बैच के आईएएस तेजस्वी एस. नायक को क्रमशः मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन और डिपार्टमेंट ऑफ लेबर एंड इम्प्लायमेंट में पदस्थ किया गया है।  प्रियंका दास एमपी कैडर से 2009 की आईएएस अधिकारी हैं। वे  शोभित गुप्ता की जगह कार्यभार संभालेंगी।

2010 बैच के आईएएस गणेश शंकर मिश्रा और षणमुगा प्रिया मिश्रा को जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी में नियुक्ति दी गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले एमपी में पदस्थ आईएएस डॉ. राहुल हरिदास फटिंग को मार्च के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह का निजी सचिव नियुक्त किया गया था।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related