महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग; 13 लोग झुलसे .
आग भस्म आरती के दौरान होली के मौके पर गुलाल फेंकने के दौरान लगी.उज्जैन के जिलाधिकारी के मुताबिक आग लगने से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा, भस्म आरती के दौरान आग भड़क गई. इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं.घटना के समय मंदिर परिसर में होली मनाई जा रही थी.
👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा
- Noida Fire Breaking: IVY County और शर्मा मार्केट में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं
- Muzaffarpur Hospital Fire: ICU में लगी भीषण आग, मौतों का आंकड़ा बढ़ने का डर, कई मरीज झुलसे
- दिल्ली अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
पुजारी अनीश शर्मा ने बताया, महाकाल मंदिर परिसर में पारंपरिक होली समारोह का आयोजन किया जा रहा था. गर्भगृह में गुलाल की वजह से आग भड़क गई. मंदिर के पुजारी घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाने के दौरान ये हादसा हुआ.


