मनमानी पर उतरे धीरज लुल्ला, सरकारी कर्मचारियों को डेली कॉलेज के गेट से लौटाया, कलेक्टर की सख्ती के बाद मेल से भेजा गया आदेश

Date:

इंदौर। डेली कॉलेज का संविधान बदलने पर तुले धीरज लुल्ला अब मनमानी पर उतर आए हैं। 12 नवंबर यानी बुधवार को होने वाली बैठक को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर फर्म एंड सोसायटी का आदेश देने गए सरकारी कर्मचारियों को आज डेली कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया गया। जब यह बात कलेक्टर को पता चली तो उन्होंने जबरदस्त नाराजगी जाहिर की। इसके बाद डेली कॉलेज को मेल से नोटिस भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि डेली कॉलेज के पैरेंट्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर वहां चल रही गतिविधियों की पूरी जानकारी दी थी। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से कहा था कि 12 नवंबर को एक बैठक बुलाई है। इसमें बोर्ड के सिर्फ 9 सदस्य ही उपस्थित रहेंगे। नियम के विपरित यह मीटिंग बुलाकर डीसी बोर्ड संविधान में संशोधन करना चाहता है ताकि वह हमेशा सत्ता में बना रहे। इससे संस्थान का नुकसान होगा। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से पूरे मामले की जांच कर 12 नवंबर को होने वाली बैठक पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।

सहायक रजिस्ट्रार ने जारी किया है आदेश

सहायक रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी बीडी कुबेर ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा कलेक्टर शिवम वर्मा से यह शिकायत की गई थी डेली कॉलेज में 12 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में कुछ ऐसे संशोधन किए जा रहे हैं, ताकि बोर्ड ऑफ गवर्नेस के लोग हमेशा बने रहें। उसके परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर द्वारा असिस्टेंट रजिस्ट्रार पंजीयन संस्थाएं द्वारा प्रतिवेदन चाहा गया था। हमने 4 नवंबर को प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया था। इसके बाद 10 नवंबर को कलेक्टर की नोटशीट प्राप्त हुई। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी द्वारा दिए स्थगन और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 29 अगस्त 25 केआदेश के परिप्रेक्ष्य में 12 नवंबर को होने वाली बैठक में संविधान संशोधन संबंधित कोई कार्रवाई नहीं की जाए। कलेक्टर के निर्देश के बाद विभाग द्वारा इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है।

कलेक्टर की नाराजगी के बाद मेल से भेजा आदेश

सहायक रजिस्ट्रार के पत्र को लेकर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब फर्म एंड सोसायटी के कर्मचारी डेली कॉलेज गए तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि रिसीव करने वाला कर्मचारी अभी नहीं है। कर्मचारियों ने प्रबंधन तक जाकर नोटिस देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। यह बात जब कलेक्टर शिवम वर्मा को पता चली तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। सूत्र बताते हैं कि कलेक्टर ने डेली कॉलेज प्रबंधन से भी बात की है। इसके बाद शाम करीब 4 बजे मेल से फर्म एंड सोसायटी का आदेश डेली कॉलेज प्रबंधन को भेजा गया है।

कलेक्टर शिवम वर्मा का सख्त रुख

इस पूरे मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्त रुख अपना रखा है। कलेक्टर का मानना है कि नियमों को विपरित कोई काम नहीं हो। पैरेंट्स की शिकायत के बाद भी कलेक्टर ने 12 नवंबर की बैठक सिर्फ इसलिए होने दी ताकि डेली कॉलेज का कोई रूटीन का प्रशासनिक काम प्रभावित न हो। लेकिन, इसके साथ ही कलेक्टर ने सख्त हिदायत भी दी है कि इस बैठक में संविधान बदलने जैसा कोई फैसला नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने अपने अंदाज में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि अगर 12 नवंबर की बैठक में नियमों के विपरित कुछ हुआ तो सख्त कार्रवाई करें। कलेक्टर ने शिकायकर्ता पैरेंट्स को भी कहा है कि अगर आगे भी इस तरह की कोई अनियमितता होती है तो उसे संज्ञान में लाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अहमदाबाद। आईपीएल 2026 के तहत सोमवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में गुजरात की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 100 रनों पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में 101 रन बनाए जीटी ने टॉस जीतकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच के अनुरूप गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक और विदर्भ क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज दानिश मालेवार के साथ धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह अपने शुरुआती कुछ विकेट नहीं बचा पाई। दानिश मालेवार दूसरे ओवर में रबाडा की गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। क्विंटन डी कॉक तब आउट हुए जब मुंबई इंडियंस का स्कोर 25 रन था और सूर्यकुमार यादव का तीसरा विकेट 44 रन के कुल स्कोर पर गिरा। पावर प्ले खत्म होने से पहले ही मुंबई इंडियंस ने अपने 3 विकेट गंवा दिए। दूसरी ओर नमन धीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को अच्छा स्कोर बनाने में मदद की। तिलक वर्मा आज मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रहे, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में असाधारण प्रदर्शन किया और अंत तक बिना आउट हुए शतक बनाया। गुजरात टाइटन्स के रबाडा ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवरों में सिर्फ 33 रन देकर 3 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। 100 रनों पर ही सिमट कर रह गई गुजरात 200 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए उतरी जीटी की टीम बिल्कुल भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। साई सुदर्शन 0 रन पर आउट हुए, कप्तान शुभमन गिल 14 रन, जॉस बटलर 5 रन, ग्लेन फिलिप्स 6 रन, तेवतिया 8 रन। वॉशिंगटन सुंदर इन सबसे अच्छे साबित हुए, उन्होंने 26 रन बनाए। 15.5 ओवर में 100 रन बना के पूरी टीम आउट हो गई और मुंबई इंडियंस ने 99 रन से जीत हासिल की। होम ग्राउंड पर जीटी की यह अभी तक सबसे बड़ी हार है।