विधानसभा के मानसूत्र सत्र के चौथे दिन भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, आज बढ़ते अपराधों और नशे के कारोबार पर सरकार को घेरा

Date:

भोपाल। विधानसभा का मानसून सत्र जब से शुरू हुआ तब से कांग्रेस हर दिन प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन कांग्रेसी विधायक खिलौने वाली गिरगिट लेकर पहुंचे थे, आज नशे की पुड़िया और इंजेक्शन लेकर पहुंचे। भोपाल के मछली परिवार और लव जिहाद के मामले पर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रदेश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता को लेकर कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक इंजेक्शन और प्रतीकात्मक ड्रग्स लेकर पहुंचे। सिंघार ने कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा हैं। भाजपा कार्यकर्ता पकड़े जा रहे, लेकिन बड़े नेताओं को संरक्षण मिल रहा है, सरकार सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई कर रही है, बड़े मगरमच्छ कब पकड़ेंगे? ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई होनी चाहिए।

सचिन यादव ने कहा सरकार दागदार है

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर ध्यानाकर्षण पर चर्चा में सरकार के जवाब से असहमत विपक्ष ने वॉकआउट किया। पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कहा कि सरकार दागदार है। सदन में गलत जवाब देती है।अपराधों को लेकर हमारे तीन साथियों ने सरकार का ध्यानाकर्षण कराया लेकिन गलत उत्तर दिए गए। सरकार कहती है कि एक भी दागी अधिकारी थानों में पोस्टेड नहीं है। ये गलत है। सरकार को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना चाहिए। वॉकआउट से पहले मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपराधों को लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसी भी दागदार को थाने का प्रभारी नहीं बनाया गया है। किसी भी थाने में आरक्षक निरीक्षक को 5 साल से अधिक थाने में नहीं रखा जा रहा है। ऐसे सख़्त निर्देश प्रदेश में मोहन सरकार ले रही है। विपक्ष ने सरकार के जवाब पर असहमति जताई।

जयवर्धन सिंह ने पुलिस में खाली पदों पर किए सवाल

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने प्रदेश में हो रही अपराध की घटनाओं को बताते हुए पुलिस के खाली पदों को भरने को लेकर सवाल पूछा। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि साइबर अपराधों पर थोड़ी वृद्धि हुई है। इसको हम स्वीकार कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी के कारण यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 105 करोड़ रुपये से अधिक राशि रोकी गई है। ऐसे मामले में तत्काल कार्रवाई की जाती है। शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। मध्य प्रदेश की सरकार ने हर मगरमच्छ को खत्म कर दिया है।

सिंघार ने कहा-जहां मीडिया पहुंचती है, वहीं कार्रवाई

नेता प्रतिपक्ष उमंघ सिंघार द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा में नियम 138 के तहत प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर ध्यानाकर्षण में मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार और असुरक्षा की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आपको याद होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अमित शाह को क्या कहा था? प्रियंका ने कहा था-गृह मंत्रीजी हंस रहे हैं। सारी तैयारी पहले से कर ली है। चाणक्य भी जिंदा होते तो आश्चर्य में पड़ जाते। प्रियंका के कहने का मतलब था कि पूरा विपक्ष आपकी चालाकी को समझ चुका है। और हुआ यही, इस बार विपक्ष ने चाणक्य की चालाकी चलने नहीं दी। भले ही विपक्ष भाजपा पर इस बिल के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का आरोप लगा रही है, लेकिन हम नहीं मानते। इसके बावजूद विपक्ष ही नहीं आम जनता के मन में यह सवाल है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी? चलो यह भी मान लिया कि बिल लाना जरूरी था, फिर पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कैंपेन क्यों चलाया जा रहा था। भाजपा हर जिले, गांव-कस्बे में यह आयोजन कर रही थी और सारे वरिष्ठ नेता नारी शक्ति बिल का गुणगान कर रहे थे। चुनाव सभाओं में भी इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष यह भी सवाल उठा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही पारित हो चुका है, फिर इसकी जरूरत क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक फुल कॉन्फिडेंस में थे कि इस बार यह बिल जरूर पास होगा। जब सारे हथियार फेल हो गए तो पीएम मोदी ने बिल पर मतदान से पहले एक अपील की-मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...। आप में से बहुतों को याद होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने मंडल कमीशन के समय भी संसद में ऐसी ही अपील की थी, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा को समझ गया था और सरकार की हार हुई थी। आपने महिला आरक्षण बिल की शर्त में लिखा कि आरक्षण तभी लागू होगा जब अगली जनगणना और उसके बाद सीटों का 'परिसीमन' होगा। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन करके एक राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश कर रही है। माना कि आप राजनीति के चाणक्य हैं, लेकिन यह भी सच है कि चाणक्य दोबारा पैदा नहीं हो सकते… और यह भी सच है कि अगर आप चाणक्य जैसे भी होते तो इस बिल के गुब्बारे में इतनी हवा नहीं भरते…