देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में कमिश्नर आशीष सिंह का एक्शन, एसडीएम सक्सेना और नायब तहसीलदार शर्मा सस्पेंड

Date:

इंदौर। देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में उज्जैन के संभागायुक्त आशीष सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। संभागायुक्त ने शनिवार दोपहर एसडीएम संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा को निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि देवास में एबी रोड स्थित टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में 14 मई को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में करीब 21 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में लापरवाही मिलने पर टोंकखुर्द के एसडीएम संजीव सक्सेना और टप्पा चिड़ावद के नायब तहसीलदार रवि शर्मा को निलंबित कर दिया है।

शुरुआती जांच में मिली लापरवाही

बताया जाता है कि शुरुआती जांच में पटाखा फैक्टरी के निरीक्षण में गंभीर लापरवाही मिलने के बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 में निहित प्रावधान के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन आदेश में लिखा गया है कि एसडीएम संजीव सक्सेना एवं नायब तहसीलदार रवि शर्मा द्वारा विस्फोटक सामग्री के संबंध में शासन निर्धारित मापदंड अनुसार क्षेत्रांतर्गत प्रशासकीय निरीक्षण में गंभीर लापरवाही की जाना पाया गया है।

बिना सुरक्षा इंतजाम हो रहा था काम

बताया जाता है कि कम बारूद के लाइसेंस पर फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर विस्फोटक जमा किया गया था। मजदूरों से बिना सुरक्षा इंतजामों के काम कराया जा रहा था और जिम्मेदार विभागों ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

फैक्ट्री की नियमित जांच नहीं हुई

बताया जाता है कि शुरुआती जांज में पता चला है कि  पटाखा फैक्ट्री की नियमित जांच नहीं की गई। अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि हर महीने यह जांच करें कि फैक्ट्री में लाइसेंस के अनुसार ही पटाखे और विस्फोटक सामग्री रखी जा रही है या नहीं, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। राजस्व विभाग उन छह विभागों में शामिल है जिन्हें ऐसी फैक्ट्रियों के लिए एनओसी और निगरानी की जिम्मेदारी रहती है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई दिल्ली में सोमवार को कहा कि भारत की मुख्य चिंता हमेशा पाकिस्तान की जमीन से संचालित होने वाले आतंकी संगठन रहे हैं, जो भारतीय हितों को निशाना बनाते हैं।