इंदौर शहर कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस की कमान विपिन वानखेड़े के हाथ

Date:

इंदौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश के जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इंदौर में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को शहर कांग्रेस की कमान सौंपी गई है, वहीं जिला कांग्रेस की जिम्मेदारी विपिन वानखेड़े के हाथ रहेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेनुगोपाल ने आज यानी शनिवार 16 अगस्त को 71 नामों की घोषणा कर दी है। यह चयन राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए संगठन सृजन अभियान के तहत किया गया है। एआईसीसी द्वारा नियुक्ति आब्जर्वर ने पार्टी द्वारा तय मापदंडों पर यह नियुक्तियां की हैं।

भोपाल में सक्सेना और पटेल को कमान

प्रवीण सक्सेना को भोपाल शहर का तथा अनोखी मान सिंह पटेल को ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकेश भाटी को उज्जैन शहर और महेश परमार को ग्रामीण की कमान दी गई है। प्रकाश रांका झाबुआ के जिला अध्यक्ष होंगे। प्रतिभा रघुवंशी को खंडवा शहर तथा उत्तम पाल सिंह पूरनी को ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। रवि नायक खरगोन के जिला अध्यक्ष होंगे।

देवास में गौतम और चौधरी

देवास शहर में प्रयास गौतम तथा ग्रामीण में मनीष चौधरी संभालेंगे कमान। इसी तरह धार में स्वतंत्र जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रतलाम में शांतिलाल वर्मा को शहर अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं ग्रामीण की जिम्मेदारी हर्षविजय गेहलोत को सौंपी गई है। अलीराजपुर में मुकेश पटेल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related