आज इंदौर नगर निगम पेश करेगा 8 हजार करोड़ का बजट, जनता पर बढ़ेगा जलकर और संपत्ति कर का बोझ!

Date:

इंदौर। इंदौर नगर निगम के करीब 8 हजार करोड़ का बजट 30 जुलाई को पेश होगा। इस बार जलकर और संपत्तिकर में इजाफा करने की तैयारी है। जलकर में 100 रुपये बढ़ाए जाएंगे,जबकि संपत्तिकर दो रुपये प्रतिवर्ग फीट तक बढ़ाया जाएगा।

इस बार बजट में बड़ी राशि नर्मदा के चौथे चरण पर खर्च की जाएगी। नर्मदा का तीसरा चरण वर्ष 2024 तक के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस कारण अब चौथे चरण से पानी शहर तक लाया जाएगा। मास्टर प्लान के एमआर-3,4 और 5 को नगर निगम बनाएगा। एमआर-4 कुर्मेडी बस स्टेशन से जुड़ेगा, इसलिए उस पर ज्यादा जोर रहेगा। सिंहस्थ को देखते हुए कान्ह नदी के आसपास ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए 500 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। नगर निगम के डिजिटलाइजेशन के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नगर निगम की नई बिल्डिंग के लिए भी 4 करोड़ रुपये रखे जाएंगे। इस बिल्डिंग पर अब तक 11 करोड़ रुपये खर्च हो चुके है। इस बार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते शहर सरकार का बजट भी अप्रैल माह में पेश नहीं हो पाया। पिछले वित्त वर्ष का बजट साढ़े 7 हजार करोड़ का था, जिसमें 88 करोड़ का घाटा दिखाया गया था।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related