कठुआ। जम्मू–कश्मीर में रविवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कठुआ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने लगा। कुछ देर बाद जब वे ठीक हुए तो फिर भाषण शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। खड़गे ने कहा कि मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी नहीं मरने वाला हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते।
बताया जा रहा है कि खड़गे कठुआ के जसरोटा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे तभी उन्हें चक्कर आने लगे और वे बेहोश होने लगे। मंच पर मौजूद नेताओं ने उन्हें संभाला। पानी पिलाया। भाषण रोक दिया गया। कुछ देर बाद वे ठीक हुए और फिर से भाषण शुरू किया। खड़के ने कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो चुनाव के लिए तैयार हो गए। वे उपराज्यपाल के माध्यम से रिमोट–कंट्रोल वाली सरकार चलाना चाहते थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Ayodhya News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया ‘नजरबंदी’ का आरोप, रामलला दर्शन से पहले बढ़ा सियासी विवाद
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
10 वर्षों में इस सरकार ने कुछ नहीं दिया
खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया। पीएम मोदी यहां आकर युवाओं के भविष्य के लिए झूठे आंसू बहा रहे हैं। सच तो यह है कि 10 वर्षों में इन्होंने पूरे देश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है।



