हरियाणा में भाजपा का एकला चलो

Date:

हरियाणा में भाजपा का एकला चलो

भाजपा हरियाणा की दसों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। सूत्रों ने दावा किया है कि हरियाणा कोर कमेटी की आलाकमान के साथ हुई बैठक में यह तय हो गया है। पार्टी का मानना है कि दसों सीटों पर वह मजबूत स्थिति में है। ऐसे में वह किसी तरह का कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहती। भाजपा ने अकेले ही लड़ने का मन बना लिया है। भाजपा हरियाणा की लोकसभा सीटों पर आठ मार्च के बाद कभी भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। आठ मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है।

bjp to break alliance with Dushyant Chautala jjp in haryana lok sabha  Election 2024 | हरियाणा में बीजेपी अकेले सभी 10 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा  चुनाव, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की ...

बैठक में केंद्रीय नेता और हरियाणा भाजपा के कोर कमेटी के नेता शामिल थे। इनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देब व प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी व अन्य नेता मौजूद थे। हालांकि इस पर अंतिम मुहर 8 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी लगाएंगे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related