गुजरात में एसआईआर के दबाव में बीएलओ ने दी जान, लिखा-काम करते-करते थक गया हूं

Date:

अहमदाबाद। देश के 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान गुजरात से एक बुरी खबर आई है। गिर सोमनाथ जिले के कोडिनार में काम के बोझ और मानसिक तनाव के कारण बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

शिक्षक अरविंदभाई वाढेर ने सुसाइड नोट में एसआईआर का जिक्र किया है और इसी को अपनी जान देने के पीछे की वजह बताया है। उन्होंने लिखा है कि एसआईआर में काम करतेकरते थक गया हूं। वे कोडिनार के देवली गांव के रहते थे और छारा कन्या प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। एसआईआर में उन्हें बीएलओ का काम सौंपा गया था। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि मेरे से अब यह एसआईआर का काम नहीं हो सकेगा। एसआईआर में काम करतेकरते थक गया हूं। तुम अपना और बेटे का ख्याल रखना। मैं तुम दोनों को बहुत चाहता हूं, लेकिन अब मैं बहुत मजबूर हो गया हूं। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों में गुजरात में यह दूसरी घटना है, जिसमें बीएलओ के काम के बोझ के कारण किसी टीचर की मौत हुई है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई