सीएए लागू होने के बाद गुजरात में 18 लोगों को नागरिकता

Date:

सीएए लागू होने के बाद गुजरात में 18 लोगों को नागरिकता

देश में सीएए लागू होने के बाद नागरिकता देने का सिलसिला शुरू हो गया है. गुजरात में पाकिस्तान से आए 18 लोगों को नागरिकता दी गई. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि ये लोग वहां से आकर अहमदाबाद में रह रहे थे.

18 Pakistani refugees got Indian citizenship Gujarat Home Minister gave  certificate | 18 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता, गुजरात के  गृहमंत्री ने दिया सर्टिफिकेट

देश में लोकसभा चुनाव से पहले जिलाधिकारी कार्यालय में इन लोगों को नागरिकता दी गई.गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने अपने आधिकारिक बयान में इन लोगों से कहा, आज का दिन आपकी जिंदगी का एक अहम दिन है. अहमदाबाद में रह रहे 1167 हिंदुओं को अब तक जिला प्रशासन की ओर से नागरिकता दी जा चुकी है. 2016 और 2018 के गजट में अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ जिला कलेक्टर को अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान से आए हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को भारत की नागरिकता देने के अधिकार दिए गए हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related