गुजरात उप चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोहिल ने दिया इस्तीफा, शैलेश परमार को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Date:

नई दिल्ली। गुजरात में कडी और विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। गोहिल की जगह अहमदाबाद के दानिलिमदा सीट से विधायक शैलेश परमार अब प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे।

इस्तीफे के बाद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि मुझे भारत की सबसे पुरानी और बेशक, भारत की सबसे अच्छी राजनीतिक पार्टी का अनुशासित सिपाही होने पर बहुत गर्व है। मैंने कड़ी मेहनत की है और हमेशा अपनी पार्टी को सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है। दुर्भाग्य से हम आज सफल नहीं हुए। हम विसावदर और कडी उपचुनाव हार गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हमारे दूरदर्शी नेता राहुल गांधी, महासचिव, संगठन, वेणुगोपाल और बेशक हमारे गतिशील गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक से प्राप्त निरंतर समर्थन और सहयोग की सराहना करता हूं।

गोहिल ने एक्स पर लिखा कि राजीव गांधी और सोनिया गांधी का मार्गदर्शन मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है जिसने मुझे एक व्यक्ति और जनसेवक के रूप में आकार दिया है और मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा। राज्यसभा के सदस्य गोहिल ने कहा क हमारी कांग्रेस पार्टी और इसकी गौरवशाली परंपरा की सच्ची भावना में, मैंने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की है और कुछ घंटों पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

एक सीट पर आप और दूसरी पर भाजपा

विसावदर उप-चुनाव में आप के गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। इटालिया को 75942 वोट मिले, वहीं बीजेपी के किरीट पटेल को 58388 वोट मिले। कांग्रेस के नितिन रणपरिया को 5501 वोट मिले। कडी से बीजेपी के उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा ने जीत दर्ज की। उन्हें 99742 वोट मिले। कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 60290 वोट मिले, वहीं आप के जगदीश चावड़ा को 3090 वोट मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आज से सिनेमाघरों में दो भूतों का कब्जा, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के साथ हॉलीवुड की हॉरर-साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘द ममी’ का भी जलवा

इंदौर। सिनेमाघरों में आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूत बंगला ने दस्तक दी, वहीं हॉलीवुड की हॉरर-साइकोलॉजिकल थ्रिलर  ’द ममी’ भी रिलीज हो रही है। इन दोनों भूतों ने आज से सिनेमाघरों पर कब्जा जमा लिया है। डर के साथ हंसी का भी तड़का लगा रही भूत बंगला इस फिल्म से सबसे सफल और लोकप्रिय निर्देशक-अभिनेता जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की वापसी हुई है, इसलिए प्रशंसक इस जोड़ी को एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी शैली में कमाल करते देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया अच्छी है। जैसा कि नाम से पता चलता है, भूत बंगला की कहानी एक सुनसान घर के इर्द-गिर्द घूमती है जो बुराई और भय का केंद्र बन जाता है। बॉलीवुड हॉरर फिल्मों में भूतिया घर हमेशा से एक महत्वपूर्ण विषय रहा है, लेकिन यह फिल्म हर फ्रेम में डरावने दृश्यों के साथ-साथ हास्य का भी तड़का लगाती है। फिल्म देखने में मजेदार है। अक्षय, राजपाल यादव और परेश रावल के बीच के दृश्य बेहतरीन ढंग से फिल्माए गए हैं। फिल्म का पहला भाग बेहद मजेदार है, लेकिन दूसरे भाग में इसकी लय बिगड़ जाती है। तकनीकी रूप से फिल्म काफी कमजोर है और कुछ जगहों पर इसकी छायांकन और संवाद प्रस्तुति में भी कमी है। भारतीय हॉरर कहानियों में महिला भूत मुख्य विषय रहे हैं। कहानी का विचार प्रचलित है और हमने हिंदी सिनेमा में ऐसी कई हॉरर कहानियां पहले भी देखी हैं, लेकिन इसका प्रस्तुतीकरण नया है और अक्षय अपने दमदार कॉमेडी अंदाज से अपने प्रशंसकों को खुश करते हैं। यह एक बार देखने लायक अच्छी फिल्म है, बस इससे कुछ असाधारण और अनोखा होने की उम्मीद न करें, क्योंकि यह विशुद्ध मनोरंजन है। बेहद डरावनी और खौफनाक है द ममी यह एक हॉरर, मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जिसे आयरिश निर्देशक ली क्रोनिन ने निर्देशित किया है, जिन्होंने इससे पहले इसी शैली में "द होल इन द ग्राउंड" और "ईविल डेड राइज़" जैसी फिल्में निर्देशित की हैं। संक्षेप में, द ममी को द एक्सोरसिस्ट और हेरेडिटरी फिल्मों का मिश्रण कहा जा सकता है। इसकी कथा शैली प्रभावशाली है, इसमें पर्याप्त स्टाइल और डरावने दृश्य हैं। फिल्म में जैक रेनर, लाइया कोस्टा, नताली ग्रेस और मे कैलामावी जैसे कलाकार हैं। कहानी तीन बच्चों और माता-पिता के एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने एक प्राचीन कलाकृति को संभाल कर रखा है जिसमें बुरी आत्माएं निवास करती हैं। इस कलाकृति को नष्ट करना जरूरी है, इससे पहले कि वह बाहर निकलकर परिवार को नुकसान पहुंचाए। फिल्म डरावनी और खौफनाक है, लेकिन इस शैली के प्रशंसकों को इसे जरूर देखना चाहिए।