तुर्कमान गेट हिंसा मामला: बॉडी कैमरों से 30 आरोपियों की पहचान, सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पर भी शिकंजा

Date:

तुर्कमान गेट हिंसा मामला: बॉडी कैमरों से 30 आरोपियों की पहचान, सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पर भी शिकंजा

पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में पुलिस पर हुए हमले के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहे बुलडोजर एक्शन के दौरान शांति भंग करने की कोशिश की गई, जिसके बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

तुर्कमान गेट हिंसा मामले में सपा सांसद का नाम आया सामने, मोहिबुल्लाह नादवी  से होगी पूछताछ

इस हिंसा के मामले में पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये गिरफ्तारियां बुधवार, 7 जनवरी को की गई थीं। इसके अलावा 10 से अधिक संदिग्धों को पहले ही हिरासत में लिया गया था। अब पुलिसकर्मियों द्वारा पहने गए बॉडी कैमरों की फुटेज की मदद से 30 और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस इन सभी को हिरासत में लेने के लिए जल्द ही छापेमारी करेगी।

रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्‍लाह नदवी की प्रॉपर्टी होगी कुर्क, जानिए कोर्ट  ने क्‍यों दिया ऐसा आदेश - rampur news court orders to seized sp mp mohibullah  nadvi property ...

इस बीच, रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम भी मामले में सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिंसा के दौरान वह उपद्रवियों की भीड़ में मौजूद थे और उन पर लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप है। दिल्ली पुलिस अब उन्हें जांच में शामिल होने के लिए समन भेजने की तैयारी कर रही है।

सामने आए हिंसा के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी मौके पर मौजूद थे। पुलिस सूत्रों का दावा है कि दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुरोध के बावजूद वह घटनास्थल के आसपास ही बने रहे, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ganga Rejuvenation Mission: गंगा किनारे के शहरों के लिए बड़ी पहल, 13 शहरों की Urban River Management Plan पूरी, अब 97 शहरों तक विस्तार...

गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।