जिन लोगों ने भंडारा कराया उन्हीं को मार डाला; विजेंद्र नंदन दास
इस्कॉन के संचार विभाग के निदेशक विजेंद्र नंदन दास ने बांग्लादेश में हिन्दुओं की स्थिति और इस्कॉन पर फैलाई जा रही बातों पर पर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा, बांग्लादेश में अगर इस्कॉन को कहा जा रहा है कि ये आतंकवादी संगठन है और कट्टरपंथी है तो ये बिलकुल बेबुनियाद और झूठा है. भारत और पूरी दुनिया का कोई भी व्यक्ति इसे स्वीकार नहीं कर सकता.

उन्होंने कहा, फूड फॉर लाइफ के तहत इस्कॉन लोगों को भोजन उपलब्ध कराता है. दिल्ली में कोविड के समय भी हम सरकार के साथ मिलकर पांच लाख लोगों को खाना खिला रहे थे. बांग्लादेश में भी हम ऐसा कर रहे थे. लेकिन वहां जिन लोगों ने भंडारा कराया उन्हीं को मार डाला.
उन्होंने कहा, ये बहुत ही दर्दनाक स्थिति है. भारत सरकार से भी हमारा ये आग्रह है कि जल्दी से जल्दी इसका संज्ञान लें. बांग्लादेश की वर्तमान अंतरिम सरकार से हम यही आशा करते हैं कि ऐसा काम करने वालों को पकड़ें और सज़ा दें. बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें.
👉 यह भी पढ़ें:
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- 30 लाख की डकैती करने वाले बावरिया गिरोह के दो बदमाश ढेर, पुलिस मुठभेड़ में खत्म हुआ खेल
- खुर्जा तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर: पुलिस मुठभेड़ में जीतू सैनी की मौत, अन्य की तलाश जारी
- अमेरिका ;श्रेवेपोर्ट में दिल दहला देने वाली वारदात: घरेलू विवाद में 8 मासूम बच्चों की जान गई
- तीर्थ से लौटते वक्त मातम: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत
- कांकेर में मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर,सरकार क दावा फेल



