आरबीआई ने नहीं बदली रेपो रेट
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार सातवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है.इस फैसले से होम लोन ग्राहकों को ब्याज दरों में कमी के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा.रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है. रेपो रेट बढ़ने या कम होने से होम लोन, पर्सनल लोन समेत दूसरे लोन भी महंगे या सस्ते हो जाते हैं.



