हर चुनाव में जेल से बाहर आ जाता है राम-रहीम, इस बार दिल्ली चुनाव से पहले मिली 30 दिन की पैरोल

Date:

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम हरियाणा, पंजाब या दिल्ली के हर चुनाव से पहले जेल से बाहर आ जाता है। दिल्ली चुनाव से पहले राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल पर मंगलवार की सुबह 5.26 बजे गुप-चुप तरीके से जेल से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि वह सिरसा स्थित अपने डेरे में पहुंचा है।

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम गुरमीत सिंह को एक बार फिर 30 दिनों की पैरोल मिल गई है। सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उसे बाहर निकाला गया। हालांकि यह पहली बार है जब उसे सिरसा डेरे में रहने की इजाजत मिली है। साल 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से वह डेरा मुख्यालय नहीं जा सका था।

हरियाणा चुनाव में 20 दिन की पैरोल

इससे पहले राम रहीम को पिछले साल अक्टूबर में पैरोल मिली थी। अक्टूबर में पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम गया था। इस दौरान उसको 20 दिन की सशर्त पैरोल मिली थी। हरियाणा चुनाव आयोग को इमरजेंसी पैरोल के लिए अर्जी दी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था।

हर चुनाव से पहले बाहर आ जाता है

राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण और मर्डर केस में 20 साल की सजा मिली है। राम रहीम की अपने अनुयायियों में इतनी पकड़ है कि वह पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के चुनाव में हर बार जेल से बाहर आ जाता है। बताया जाता है कि राम रहीम का हरियाणा के सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और हिसार जिले में खासा प्रभाव है। इन चारों जिलों में करीब 36 विधानसभा सीटें आती हैं। इसीलिए उसे बार-बार पैरोल और फारलो मिल जाता है। इन जिलों के वोटर दिल्ली में भी काफी संख्या में हैं, जिसमें काफी संख्या राम-रहीम के अनुयायियों की है। यही वजह है कि उसे एक बार फिर बाहर निकाला गया है। अब वह डेरे में बैठकर चुनावी रणनीति तय करेगा।

यह रही उसके बाहर आने की सूची-

– फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल।

– जून 2022 में हरियाणा नगर निकाय चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल।

– अक्टूबर 2022 में आदमपुर उपचुनाव से पहले 40 दिन की पैरोल।

– जुलाई 2023 में हरियाणा पंचायत चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल।

– नवंबर 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 29 दिन की फरलो।

– अगस्त 2024 को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की फरलो।

-जनवरी 2025-दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related