नीति आयोग की बैठक ;ममता बनर्जी के आरोप पर वित्त मंत्री ने दिया जवाब
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि नीति आयोग की बैठक में उन्हें बोलने नहीं दिया गया. ममता ने कहा कि उनका माइक बंद कर दिया गया था.
अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ममता बनर्जी के आरोपों पर जवाब दिया है. वित्त मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं.ममता बनर्जी के आरोपों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हो रही नीति आयोग की बैठक में भाग लेने ममता बनर्जी पहुंची थी. उन्होंने पश्चिम बंगाल की तरफ से और विपक्ष की तरफ से अपनी बातें रखीं. हम सभी ने उनकी बातें सुनी.



