नौ राज्यों को मिले नए राज्यपाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ कुछ राज्यों के राज्यपालों को दूसरे राज्यों में भी भेजा गया है.
इन नई नियुक्तियों में के. कैलाशनाथन को पुद्दुचेरी का नया उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

वहीं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है. उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
राष्ट्रपति ने असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया है.
जबकि झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है.
सीएच विजय शंकर मेघालय के राज्यपाल जबकि संतोष कुमार गंगवार झारखंड के राज्यपाल बनाए गए हैं.
रमण डेका को छत्तीसगढ़ का और विष्णु वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है. ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
हरिबाबू किशनराव बागड़े को राजस्थान के राज्यपाल की ज़िम्मेदारी दी गई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Petrol Diesel Price Update: 1 जून से लागू होगा नया एक्सपोर्ट टैक्स, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर
- नई सिक्स मशीन” बने वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल भी हुए फैन
- भारत-कनाडा रिश्तों में नई रफ्तार: फ्री ट्रेड डील पर तेज हुई बातचीत, 2030 तक व्यापार तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य
- ट्रंप का बड़ा यू-टर्न? ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को नष्ट करने की नई पेशकश से बढ़ी हलचल


