अटल जयंती पर राष्ट्र का नमन: ‘सदैव अटल’ में गूंजा भारत रत्न वाजपेयी का स्मरण

Date:

अटल जयंती पर राष्ट्र का नमन: ‘सदैव अटल’ में गूंजा भारत रत्न वाजपेयी का स्मरण

आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा देश उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया । राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने दिल्ली स्थित वाजपेयी स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें नमन किया।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने 'सदैव अटल' पहुंचकर वाजपेयी को दी  श्रद्धांजलि | President, Vice President and PM Modi paid tribute to Vajpayee  by reaching 'Sadaiv Atal'

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को स्मरण करते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। पीएम मोदी ने वाजपेयी के आचरण, विचार और उनके अटल संकल्प को भारतीय राजनीति के लिए एक आदर्श मानक बताया।

संस्कृत के एक श्लोक का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वाजपेयी की जयंती उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का विशेष अवसर है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और उनका जीवन मूल्यों व मर्यादाओं की मिसाल रहा।

पूर्व प्रधानमंत्री की 101वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित कई भाजपा नेताओं ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल वीडियो संदेश के माध्यम से श्रद्धांजलि दी, बल्कि स्वयं स्मारक पहुंचकर भी अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, हाल ही में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई धर्मगुरु और गणमान्य लोग शामिल हुए।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस ने आरोपी शेफ केशव नेगी को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।  पूछताछ में उसने आग लगने की असली वजह बताई है। शेफ ने खुलासा किया है कि इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर मैंने बिजली काट दी।