भाजपा के 150 उम्मीदवारों की सूची,जल्द आने की संभावना
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 29 फरवरी को बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की होने वाली बैठक के बाद पार्टी जल्द ही अपने पहले 150 उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है.टाइम्स ऑफ़ इंडिया एक रिपोर्ट के अनुसार पहली लिस्ट में वाराणसी से पीएम मोदी, गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागपुर से परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का नाम हो सकता है.


