1984 के सिख विरोधी दंगे में दो सिखों की हत्या के लिए कांग्रेस नेता सज्जन कुमार दोषी करार

Date:

नई दिल्ली। 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया है। सजा पर 18 फरवरी को बहस होगी। वर्तमान में सज्जन कुमार दिल्ली कैंट में सिख विरोधी दंगों के एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

यह मामला 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से जुड़ा है। सजा पर बहस के लिए मामला 18 फरवरी को सूचीबद्ध किया गया है। इससे पहले 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित हत्या मामले में 7 फरवरी को अपना फैसला स्थगित कर दिया था। वर्तमान में सज्जन कुमार तिहाड़ जेल में बंद हैं। इससे पहले कुमार वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश हुए। उल्लेखनीय है कि यह मामला सरस्वती विहार इलाके में एक नवंबर, 1984 को जसवंत सिंह और उसके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या से जुड़ा है। इस मामले में अधिवक्ता अनिल शर्मा ने दलील दी थी कि सज्जन कुमार का नाम शुरू से ही नहीं था। सज्जन कुमार का नाम लेने में 16 साल की देरी हुई। यह भी कहा गया कि सज्जन कुमार को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए जाने वाले मामले की अपील सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है।

इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता एच एस फुल्का दंगा पीड़ितों की ओर से कोर्ट में पेश हुए थे और उन्होंने तर्क दिया था कि सिख दंगों के मामलों में पुलिस के द्वारा जांच में हेराफेरी की गई थी। उन्होंने कहा था कि पुलिस जांच धीमी थी और आरोपियों को बचाने की कोशिश भी की गई थी। इसके अलावा उन्होंने कोर्ट में यह तर्क भी दिया था कि दंगों के दौरान स्थिति असाधारण थी। इसलिए, इन मामलों को इसी संदर्भ में निपटाया जाना चाहिए।

इस संबंध में शुरू में पंजाबी बाग थाने में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, बाद में एक विशेष जांच दल ने जांच का जिम्मा संभाल लिया था। 16 दिसंबर, 2021 को अदालत ने कुमार के विरुद्ध आरोप तय किए। उनके खिलाफ ‘प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, घातक हथियार लिए भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का बदला लेने के लिए बड़े पैमाने पर लूटपाट, आगजनी और सिखों की संपत्ति को नष्ट किया था।

सज्जन कुमार ने आरोपों से किया था इनकार

भीड़ ने पीड़ितों के घर को जला दिया और उनके घर में रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को गंभीर चोटें पहुंचाईं। 1 नवंबर 2023 को कोर्ट ने मामले में सज्जन कुमार का बयान दर्ज किया था, सज्जन कुमार ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया था। 31 जनवरी को सुनवाई के दौरान सज्जन कुमार के वकील ने दलील दी थी कि उनका नाम शुरू से ही नहीं था। गवाह ने सज्जन कुमार का नाम 16 साल बाद लिया। सज्जन कुमार वर्तमान में दिल्ली कैंट में सिख विरोधी दंगों के एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के हालिया चयन और टीम इंडिया के लिए प्रमुख टूर्नामेंट और खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने अजीत अगरकर पर फिर से भरोसा दिखाया। अजीत अगरकर को वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष पद पर जून 2027 तक बरकरार रखा गया है। उन्हें पिछले कुछ वर्षों में प्रमुख टूर्नामेंटों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया है, जहां भारत ने खिताब जीते और विश्व की नंबर 1 क्रिकेट टीम बनी। अगरकर के नेतृत्व में और खिलाड़ियों के सही चयन के दम पर भारत ने 2023 से मार्च 2026 तक कई प्रमुख टूर्नामेंट जीते। भारत ने आईसीसी के 4 प्रमुख टूर्नामेंटों के फाइनल में जगह बनाई और उनमें से 3 जीते। सबसे बड़ी सफलता टी20 विश्व कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत थी। अगरकर खुद भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के रूप में अपनी विरासत छोड़ चुके हैं और अब वे अपने वर्षों के अनुभव का उपयोग भारतीय क्रिकेट टीम के सुधार के लिए कर रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण शुभमंगिल को टी20 टीम से बाहर करना, सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण ईशान किशन को मौका देना और विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास को संभालना, ये सभी उनके फैसले सराहनीय थे। नई जिम्मेदारियों के साथ, अगरकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के पथ पर ले जाने के लिए 2027 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करेंगे।