बीजेपी सबसे अमीर पार्टी

Date:

बीजेपी सबसे अमीर पार्टी

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एडीआर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि छह राजनीतिक दलों ने साल 2022-23 की अपनी आय घोषित कर दी है. जो 3077 करोड़ रुपये है. इसमें से लगभग 2361 करोड़ रुपये बीजेपी की आय है. एडीआर के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 76.7 फीसदी हिस्सेदारी बीजेपी की है.

बीजेपी का 'खजाना' सबसे बड़ा, बीएसपी दूसरी सबसे अमीर पार्टी, जानिए किस दल के  पास है कितनी संपत्ति? - Prabhat Khabar

कांग्रेस ने 452.375 करोड़ रुपये की आय घोषित की है जो इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर है. ये राशि छह दलों की कुल आय का 14.70 फीसदी है.कांग्रेस के अलावा बीएसपी, आम आदमी पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी और सीपीआई(एम) ने अपनी आय घोषित की है.एडीआर के अनुसार वित्तीय साल 2021-22 और 2022-23 के बीच बीजेपी की आय में काफी इजाफा हुआ है. साल 2021-22 में पार्टी की आय 1917.12 करोड़ थी जो 2022-23 में बढ़कर 2360.844 करोड़ हो गई.इसी तरह आम आदमी पार्टी की आय साल 2021-22 में 44.53 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2022-23 में 85.17 करोड़ हो गई जो 91.23 फीसदी का उछाल है.

BJP देश की सबसे अमीर पार्टी, बसपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर, जानें  किसके पास कितनी संपत्ति

कांग्रेस ने बताया है कि उसकी आय 452.375 करोड़ थी लेकिन कुल खर्च 467.135 करोड़ रहा.वहीं बीजेपी ने बताया कि उसकी आमदनी 2022-23 में 2360.844 करोड़ रुपये थी लेकिन खर्च 1361.684 करोड़ रुपये है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आपको याद होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अमित शाह को क्या कहा था? प्रियंका ने कहा था-गृह मंत्रीजी हंस रहे हैं। सारी तैयारी पहले से कर ली है। चाणक्य भी जिंदा होते तो आश्चर्य में पड़ जाते। प्रियंका के कहने का मतलब था कि पूरा विपक्ष आपकी चालाकी को समझ चुका है। और हुआ यही, इस बार विपक्ष ने चाणक्य की चालाकी चलने नहीं दी। भले ही विपक्ष भाजपा पर इस बिल के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का आरोप लगा रही है, लेकिन हम नहीं मानते। इसके बावजूद विपक्ष ही नहीं आम जनता के मन में यह सवाल है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी? चलो यह भी मान लिया कि बिल लाना जरूरी था, फिर पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कैंपेन क्यों चलाया जा रहा था। भाजपा हर जिले, गांव-कस्बे में यह आयोजन कर रही थी और सारे वरिष्ठ नेता नारी शक्ति बिल का गुणगान कर रहे थे। चुनाव सभाओं में भी इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष यह भी सवाल उठा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही पारित हो चुका है, फिर इसकी जरूरत क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक फुल कॉन्फिडेंस में थे कि इस बार यह बिल जरूर पास होगा। जब सारे हथियार फेल हो गए तो पीएम मोदी ने बिल पर मतदान से पहले एक अपील की-मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...। आप में से बहुतों को याद होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने मंडल कमीशन के समय भी संसद में ऐसी ही अपील की थी, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा को समझ गया था और सरकार की हार हुई थी। आपने महिला आरक्षण बिल की शर्त में लिखा कि आरक्षण तभी लागू होगा जब अगली जनगणना और उसके बाद सीटों का 'परिसीमन' होगा। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन करके एक राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश कर रही है। माना कि आप राजनीति के चाणक्य हैं, लेकिन यह भी सच है कि चाणक्य दोबारा पैदा नहीं हो सकते… और यह भी सच है कि अगर आप चाणक्य जैसे भी होते तो इस बिल के गुब्बारे में इतनी हवा नहीं भरते…