दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजों से खुश हैं अरविंद केजरीवाल, कहा-सिर्फ 10 महीनों में जनता का भरोसा आप की तरफ लौट रहा

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 12 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 7 सीटों पर जीत मिली जबकि आम आदमी पार्टी को 3 सीटों पर सफलता मिली है। जिन 12 सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें से पहले 9 सीटें भाजपा के पास थीं। इस परिणाम से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल उत्साहित हैं। .

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा। दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ़ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार आप की तरफ मजबूत हो रहा है। सिर्फ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेजी से आम आदमी पार्टी की ओर लौट रहा है। दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ लौट रही है।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव ने राजधानी की राजनीति में एक साफ़ संदेश दिया है, जनता बदलाव नहीं, बेहतर कामकाज की वापसी चाहती है। यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल द्वारा चुने गए समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं को जनता ने दोबारा सिरआंखों पर बिठाया है। 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत ने स्पष्ट कर दिया कि राजधानी का जनसमर्थन तेज़ी से फिर से आप की ओर जुट रहा है। सिर्फ 10 महीनों में ही जनता का भरोसा वापस लौटना यह दिखाता है कि दिल्ली की राजनीतिक चेतना अभी भी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और ईमानदारी पर ही टिकती है और इन चारों स्तंभों का नाम है आम आदमी पार्टी। पार्टी ने ये भी कहा कि दिल्ली का यह जनादेश सिर्फ तीन सीटों की जीत नहीं है, यह एक तेज़ी से लौटते विश्वास की कहानी है। यह कहानी है उस राजनीतिक संस्कृति की, जिसमें सत्ता नहीं, जनता सर्वोपरि है। उपचुनाव में जनता ने बता दिया है कि दिल्ली का दिल अभी भीआम आदमीके साथ धड़कता है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related