देश पहले, पार्टी बाद में’: शशि थरूर का बड़ा बयान, राष्ट्रीय हित को बताया सर्वोपरि

Date:

देश पहले, पार्टी बाद में’: शशि थरूर का बड़ा बयान, राष्ट्रीय हित को बताया सर्वोपरि

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद डॉ. शशि थरूर ने कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनके लिए ‘देश पहले है, पार्टी बाद में’। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि राजनीतिक दल केवल देश को बेहतर बनाने का एक माध्यम होते हैं और सभी पार्टियों को इस लक्ष्य तक पहुंचने के अपने-अपने तरीके अपनाने का हक है।

मैं हिंदुस्तान के लिए, अगर भारत ही मर गया, तो कौन बचेगा? कांग्रेस से  वफादारी के सवाल पर ये क्या बोले शशि थरूर Video | Who Lives If India Dies Shashi  Tharoor

थरूर ‘शांति, सौहार्द और राष्ट्रीय विकास’ विषय पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा आपकी पहली निष्ठा किसके प्रति होनी चाहिए? मेरे हिसाब से देश के प्रति। राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का एक माध्यम होते हैं। सभी पार्टियों का उद्देश्य एक ही है—देश को आगे ले जाना, भले ही उनके तरीके अलग हों।”

सरकार और सेना का समर्थन करने पर दी सफाई

थरूर ने यह भी बताया कि कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में सीमा से जुड़े मुद्दों और सशस्त्र बलों के मामलों में सरकार और सेना का समर्थन किया था। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया मैं अपनी बात पर कायम रहूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि ये देश के हित में सही है।”

लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीति एक प्रकार की प्रतियोगिता है, जिसमें दलों की विचारधाराएं और मूल्य होते हैं, लेकिन कुछ मुद्दों पर एकजुटता ज़रूरी है हम अपने दलों की विचारधाराओं का सम्मान करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अलग-अलग पार्टियों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। पर दुर्भाग्यवश, कई बार पार्टियां इसे अपने प्रति बेवफाई समझ लेती हैं, जो कि एक बड़ी समस्या है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांकेर में मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर,सरकार क दावा फेल 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और...