पीएम मोदी के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीन की नाराजगी; भारत ने दिया जवाब
👉 यह भी पढ़ें:
- अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दुस्साहस को लेकर भारत की सख्त प्रतिक्रिया
- अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, सीमा बाड़बंदी और ILP सिस्टम को मजबूत करने पर जोर
- मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में अफस्पा लागू: गृह मंत्रालय का निर्णय
- अरुणाचल प्रदेश;चीन ने दिए नए नाम, खड़गे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ मार्च को अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया था. चीन ने इसके दो दिन बाद इस दौरे की कड़े शब्दों में निंदा की बात कही. भारत ने चीन के इस बयान पर जवाब दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है, हम प्रधानमंत्री की अरुणाचल प्रदेश यात्रा के संबंध में चीनी की टिप्पणियों को खारिज करते हैं. भारतीय नेता समय-समय पर अरुणाचल प्रदेश का दौरा करते हैं, जैसे वे भारत के अन्य राज्यों का दौरा करते हैं. ऐसी यात्राओं या भारत की विकास परियोजनाओं पर आपत्ति करना उचित नहीं है.
इसके अलावा, वास्तविकता को नहीं बदला जा सकता कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. चीन को कई अवसरों पर इससे अवगत कराया गया है. पीएम मोदी ने 9 मार्च को अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया था और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था. यहां उन्होंने सेला टनल प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था.


