कनाडा के अधिकारियों ने जानबूझकर भारत की छवि को खराब की ; भारतीय विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कनाडा के उप विदेश मंत्री के भारतीय गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए आरोपों पर बात की.
उन्होंने कहा, कल हमने कनाडा से जुड़े नए मामले के संबंध में कनाडा उच्चायोग के प्रतिनिधि को समन किया था. एक राजनयिक नोट सौंपा गया जिसमें 29 अक्टूबर 2024 को ओटावा में सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर स्थायी समिति की कार्यवाही का संदर्भ दिया गया.नोट में भारत सरकार ने कनाडा के उप मंत्री डेविड मॉरिसन द्वारा समिति के सामने भारत के केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ लगाए गए बेमतलब और निराधार टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- ईरान के सीनियर अधिकारियों और उनके परिवारों को अमेरिका में रहने का विशेषाधिकार खत्म
- रक्षा मंत्रालय में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा: लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार, घर से 2.23 करोड़ नकद बरामद
- बेंगलुरु में सनसनीखेज़ डकैती: आरबीआई अधिकारी बनकर 7.11 करोड़ लूटकर बदमाश फरार
- प्रियंका गांधी का आरोप: “देश में हो रही है वोट चोरी, चुनाव आयोग के अधिकारी जिम्मेदार”


