बिहार में ‘INDIA महागठबंधन’ की कमान तेजस्वी यादव के हाथ, कांग्रेस ने किया नेतृत्व का ऐलान

Date:

बिहार में ‘INDIA महागठबंधन’ की कमान तेजस्वी यादव के हाथ, कांग्रेस ने किया नेतृत्व का ऐलान

बिहार की राजनीति में विपक्षी एकजुटता को लेकर तस्वीर अब साफ होती जा रही है। जहां एक ओर तेजस्वी यादव लगातार महागठबंधन की मजबूती पर ज़ोर दे रहे थे, वहीं कांग्रेस की प्राथमिकता लोकसभा चुनाव के INDIA गठबंधन पर केंद्रित थी। लेकिन अब दोनों धारणाएं एकसाथ आकर एक ठोस फैसले में तब्दील हो गई हैं।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने घोषणा की कि बिहार में INDIA महागठबंधन की कमान तेजस्वी यादव संभालेंगे। उन्होंने बताया कि गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन हो चुका है, और इसका नेतृत्व तेजस्वी करेंगे।

दिल्ली में कांग्रेस-राजद की बैठक के बाद पटना में राजद कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी साझा की गई। इस बैठक में कांग्रेस और राजद के साथ-साथ वामपंथी दलों और वीआईपी पार्टी के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। करीब तीन घंटे चली इस बैठक के बाद सभी दलों ने साझा बयान में कहा कि वे जनता के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

कृष्णा अल्लावरु ने कहा: बिहार में INDIA गठबंधन चुनाव लड़ेगा। जनता के मुद्दे हमारे लिए प्राथमिकता हैं। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इन्हीं मुद्दों पर घेरा जाएगा। कोई भी नेता हमें इन मुद्दों से भटकाने में सफल नहीं हो पाएगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि गठबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर आगे घोषणापत्र, रणनीति और बूथ स्तर तक समन्वय की प्रक्रिया तय की जाएगी।

हालांकि, मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं हुई, लेकिन यह लगभग तय माना जा रहा है कि बिहार में विपक्ष का चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे। इस फैसले से यह संकेत भी गया है कि कांग्रेस ने क्षेत्रीय नेतृत्व को स्वीकार करते हुए तेजस्वी यादव को बिहार में विपक्ष की धुरी मान लिया है।

इस घटनाक्रम के साथ अब बिहार में एनडीए बनाम तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला INDIA महागठबंधन सीधा मुकाबला होगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related