बिहार चुनाव में हार के बाद पहली बार सामने आए प्रशांत किशोर, कहा-हार की जिम्मेदारी मेरी, हम लोगों से जरूर कोई गलती हुई

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी की बुरी तरह हार के बाद प्रशांत किशोर मंगलवार को प्रेस के सामने आए। उन्होंने पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि हमलोगों से जरूर कुछ गलती हुई है। इसलिए ऐसा परिणाम दिया। जनता ने हमलोगों को नहीं चुना। जनता ने हमलोगों पर विश्वास नहीं दिखाया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस प्रयास से हमलोग जुड़े थे, उनका विश्वास नहीं जीत पाया। हमलोग सामूहिक तौर पर हारे हैं। जो लोग जीतकर आए, उन्हें मैं बधाई देता हूं। सीएम नीतीश कुमार और भाजपा को बधाई। हमलोग बिहार से गरीबी दूर करने और पलायन कम होने की कामना करते हैं। मैं बिहार की जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा नहीं उतर सका, इसके लिए मैं माफी चाहता हूं।

हमने कोई गुनाह नहीं किया

प्रशांत किशोर ने कहा कि गलती हो सकती है, लेकिन हमने गुनाह नहीं किया है। मैं सिर उठाकर कह सकता हूं कि मैंने कोई गुनाह नहीं किया है। मैंने जातियों का जहर फैलाने का गुनाह नहीं किया। मैंने जनता का मत खरीदने की कोशिश नहीं की। जिस तरह महाभारत में अभिमन्यु को घेरकर छल से मार दिया गया। लेकिन, महाभारत नहीं जीता नहीं गया। जीत उसकी ही हुई जो धर्म के साथ थे। हमलोग फिर से खड़े होंगे। हमलोग जब तक जीतेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। जब तक व्यवस्था को सुधार नहीं देते तब तक पीछे नहीं हटेंगे।

10 हजार रुपए देकर नीतीश ने वोट खरीदा

प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार से मैं अपील करता हूं कि आपने जिन्हें 10 हजार रुपये दिए, उन सभी महिलाओं को दो लाख रुपये दे दीजिए ताकि वह अपना रोजगार खड़ा कर सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 10 हजार रुपये केवल वोट के लिए खरीदे गए। मैंने जदयू को 25 सीटों से अधिक आने पर मैंने राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी। मैं इस पर अब भी अडिग हूं। नीतीश कुमार को 25 सीट से ज्यादा आनी चाहिए थी और आती। लेकिन, 10 हजार रुपये देकर उन्होंने वोट खरीदा। संन्यास लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं जनसुराज में किसी पद पर नहीं हूं। इसलिए मैं किस हक से संन्यास लूं। मैंने राजनीति छोड़ने की बात कही थी। मैं इस बात पर अडिग हूं। मैंने राजनीति नहीं कर रहा हूं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हैदराबाद। आईपीएल 2026 के तहत शनिवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया।  राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 184 रन ही बना सकी। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे लेकिन वह लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी। हेनरिक के 59 रन की पारी काम आई चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने स्थिर बल्लेबाजी के साथ खेल की शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड की बदौलत 5 ओवर में बिना विकेट खोए 63 रन बनाए। दोनों ने 75 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई, तभी ट्रैविस हेड का पहला विकेट गिरा और उसके तुरंत बाद एसआरएच के कप्तान ईशान किशन बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। दोनों विकेट मुकेश चौधरी ने लिए। इसके बाद एसआरएच ने कुछ और विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन टीम बेहतर रन रेट बनाए रखने में कामयाब रही। इससे एसआरएच को अच्छा स्कोर बनाने में मदद मिली। सीएसके के एक और गेंदबाज जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिषेक शर्मा (59 रन), अनिकेत वर्मा (2 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (12 रन) के तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। हेनरिक क्लासेन एसआरएच के लिए उम्मीद की किरण थे, जो चौके लगा रहे थे, लेकिन अंशुल कंबोज की गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हो गए। घरेलू मैदान पर खेलने और बल्लेबाजी के अनुकूल उच्च स्कोर वाली पिच होने के बावजूद एसआरएच 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाने में सफल रही। हिंगे का नहीं चला जादू, रेड्डी और मलिंगा काम आए सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने पहले ओवर में 15 रन बनाए, लेकिन दूसरे ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी की पहली गेंद पर संजू सैमसन अपना विकेट दे बैठे। हेनरिक ने काम का कैच लिया पर उसी ओवर में एक बार और मौका मिला और गेंद हेनरिक के पास गई पर कैच ड्रॉप हो गया, जो एसआरएच को आगे जाकर काफी भारी पड़ा। आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ ने चौको छक्कों की बारिश कर दी। प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी बॉलिंग से रिकॉर्ड बनाया है। वे काफी महंगे साबित हुए, उन्हें अपने पहले ओवर में 14 रन दिए और दूसरे ओवर में 24 रन दिए। नीतीश कुमार रेड्डी को मिला दूसरा विकेट और म्हात्रे 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान मलिंगा ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए रितुराज गायकवाड़, सरफराज खान और मैट शॉर्ट का विकेट झटका। दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस अपना खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। लक्ष्य का पीछा करते-करते चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट गिर गए, रन और गेंदों के बीच में गैप भी बढ़ गया। 6 विकेट गिरने के बाद भी सीएसके को भरोसा था शिवम दुबे पर, लेकिन वो भी 21 रन बनाकर 16वें ओवर में साकिब हुसैन की गेंद पर आउट हो गए। यहां से सीएसके का जीतना मुश्किल हो गया। प्रफुल्ल हिंगे ने डाला आखिरी ओवर जहां सीएसके को जीत के लिए चेस करना था। 18 रन और उन्होंने ओवरटन का विकेट ले के मैच पूरा एसआरएच के पक्ष में कर दिया।