मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मोतिहारी में कहा कि राजद और कांग्रेस के राज में बिहार के विकास पर ब्रेक लग गया था। बिहार दो दशक पहले किस तरह हताशा में डूबा हुआ था। गरीब का पैसा गरीब तक पहुंचना असंभव था। आज बिहार में इसलिए तेजी से काम हो रहा है क्योंकि केंद्र और राज्य में बिहार के लिए काम करने वाली सरकार है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस और आरजेडी की सरकार थी तो यूपीए के 10 साल में बिहार को सिर्फ दो लाख करोड़ रुपए के आसपास मिले थे। 2014 में आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। केंद्र में आने के बाद मैंने बिहार से बदला लेने वाली उस पुरानी राजनीति को भी समाप्त कर दिया। एनडीए के 10 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो राशि दी गई है वो पहले से कितना गुना ज्यादा है उसका आंकड़ा अभी हमारे सम्राट चौधरी जी बता रहे थे। कांग्रेस और आरजेडी के मुकाबले कई गुना ज्यादा पैसे हमारी सरकार ने दिए हैं। ये पैसा बिहार के जनकल्याण में काम आ रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर उठेंगे नए सवाल?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का हिंदी संदेश वायरल! आखिर वीडियो में ऐसा क्या कहा कि दुनिया भर में हो रही चर्चा?”
मुंबई जैसा बने मोतिहारी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जैसे पश्चिमी भारत में मुंबई है वैसे ही पूरब में मोतिहारी का नाम हो। जैसे अवसर गुरुग्राम में हैं वैसे ही अवसर गयाजी में भी बने। पुणे की तरह पटना भी औद्योगिक विकास हो। पूरब की तरह संथाल परगना का विकास हो। बेंगलुरु की तरह सिंहभूम के लोग भी आगे बढ़ें। पूर्वी भारत को आगे बढ़ाने के लिए हमें बिहार को विकसित बिहार बनाना है।
रेल परियोजनाओं की दी सौगात
पटना से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोतिहारी से ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पटना–नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के अलावा तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाई।



