अपने पारिवारिक कलह पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती

Date:

पटना। बिहार में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में लंबे समय से उठापटक चल रही है। पहले तेज प्रताप यादव अलग हुए। फिर विधानसभा चुनाव के बाद बेटी रोहिणी आचार्य अलग हुईं। अब रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट से अपने परिवार में चल रही कलह पर टिप्पणी की है।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बड़ी शिद्दत से बनायी और खड़ी की गयीबड़ी विरासतको तहसनहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती, ‘अपनेऔर अपनों के चंद षड्यंत्रकारीनए बने अपनेही काफी होते हैं। रोहिणी ने लिखा-हैरानी तो तब होती है, जब जिसकी वजह से पहचान होती है, जिसकी वजह से वजूद होता है, उस पहचान, उस वजूद के निशान को बहकावे में कर मिटाने और हटाने पर अपने ही आमादा हो जाते हैं। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा है कि जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है, अहंकार सिर पर चढ़ जाता है। तब विनाशक ही आँखनाक और कान बन बुद्धिविवेक हर लेता है।

रोहिणी आचार्य पहले भी अपने परिवार को लेकर टिप्पणी कर चुकी हैं। विधानसभा चुनाव के बाद तो उन्होंने राजद की हार के लिए तेजस्वी यादव के करीबी दो लोगों को जिम्मेदार भी बताया था। ताजा पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन संकेतों से काफी कुछ कह डाला है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...