केरल कांग्रेस की ‘बीड़ी’ ने बिहार की राजनीति में लगाई आग, भाजपा ने बताया बिहारियों का अपमान, जदयू ने कहा-चुनाव में मिलेगा करारा जवाब

Date:

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं, इसी बीच केरल कांग्रेस के एक ट्वीट ने सियासत गर्मा दी है। दरअसल जीएसटी के स्लैब में बदलाव के दौरान बीड़ी पर टैक्स घटाया गया है। केरल कांग्रेस ने ट्वीट में बीड़ी और बिहार की तुलना कर दी है। भाजपा ने इसे बिहार और बिहारियों का अपमान बाया है।

केरल कांग्रेस द्वारा एक्स पर ट्वीट में एक चार्ट दिखाया गया है। इसमें सिगरेट अन्य तंबाकू उत्पादों और बीड़ी पर जीएसटी की तुलना की गई है। तंबाकू पर जीएसटी 28 पर्सेंट से बढ़ाकर 40 पर्सेंट कर दिया गया है। सिगरेट और सिगार पर भी इसी तरह टैक्स बढ़ाया गया है,लेकिन बीड़ी पर जीएसटी 28 पर्सेंट से घटाकर 18 पर्सेंट कर दिया गया है।केरल कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से किए गए इस ट्वीट में लिखा है कि बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से अपनी बिहार विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने बिहार बिहारियों की तुलना बीड़ी से की है। सोचिए ये किस तरह की मानसिकता है। ये वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की मां को गालियां दीं, भद्दी बातें बोलीं। पूनावाला ने कहा ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। डीएमके के नेताओं ने बिहारियों को पानी पूरी बेचने वाला और टॉयलेट क्लीनर बताया था। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने तो बिहार के डीएनए पर सवाल उठा दिए थे। उन्होंने राहुल गांधी की उत्तर भारतीयों पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस ने अब पूरे बिहार का अपमान किया है। पूनावाला ने कहा कि अगर वो B से बिहार और B से बीड़ी कहते हैं, तो हम भी कह सकते हैं कि C से कांग्रेस है, C से करप्शन है, चाटुकारिता है। इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे पूरे बिहार का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बारबार अपनी संकीर्ण मानसिकता दिखा रही है।

जदयू ने भी जताया विरोध

जदयू नेता संजय कुमार झा ने भी तीखा जवाब दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आपको बता दें कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है! B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है। झा ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ बिहारवासियों बल्कि देश की गौरवशाली विरासत का भी मजाक उड़ाया है। संजय झा ने चेतावनी दी कि बिहार की जनता नवंबरदिसंबर 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related