बिहार में चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 14 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए

Date:

नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद चुनाव आयोग ने बिहार की फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी है। बिहार में पहले 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 वोटर्स थे। एसआईआर में 65 लाख लोगों का नाम कटा था। इससे पहले चुनाव आयोग ने जो ड्राफ्ट सूची जारी की थी, उसमें 7.24 करोड़ मतदाताओं के नाम थे। अब फाइनल सूची में 14 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं।

यह सूची चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। मतादाता अपना नाम चेक कर सकते हैं। नई सूची में मृतक और डुप्लीकेट नाम हटा दिए गए हैं। जिनका पता बदल गया है उसे भी सही कर दिय गया है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग की इस कवायद पर जमकर बवाल मचा था। चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा भी निकाली थी।

16,93 लाख नाम जोड़ने का दिया था आवेदन

चुनाव आयोग की ओर 1 अगस्त 2025 को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 65.63 लाख लोगों का नाम काट दिया गया था। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद आयोग ने 3 लाख लोगों को नोटिस भेजा था। इस दौरान 2.17 लाख लोगों ने नाम कटवाने तो वहीं 16.93 लाख लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया।

कई जिलों में बढ़े वोटर

फाइनल सूची में मुजफ्फरपुर जिले में 88 हजार 108 वोटर बढ़ गए हैं। 1 अगस्त को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में जहां 32 लाख 3 हजार 370 वोटर थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 32 लाख 91 हजार 478 हो गई है। नवादा जिले में 30 हजार 491 मतदाता बढ़े हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Nuclear Plant Attack Alert: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमला, IAEA चीफ की चेतावनी—‘यह आग से खेलने जैसा’

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ गई है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्रों में शामिल जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र (Zaporizhzhia Nuclear Power Plant) पर ड्रोन हमले की खबर ने वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है