बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू, सम्राट ही होंगे ‘सम्राट’ या एक बार फिर चौंकाएगी भाजपा

Date:

कुमार के राज्यसभा में जाने के साथ ही भाजपा को पहली बार अपनी सीएम बनाने का मौका मिल रहा है। सीएम पद की रेस में सबसे आगे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम है। अब देखना होगा कि भाजपा सम्राट को ही ‘सम्राट’ बनाती है या फिर कोई चौंकाने वाला नाम सामने लाती है।

बताया जाता है कि सत्ता परिवर्तन की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को बिहार के नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अतिरिक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं कोर ग्रुप के सदस्य सम्मिलित होंगे। नई सरकार के गठन के बीच दिल्ली में हो रही यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। इस बैठक में  विधायकों की बैठक से लेकर नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह जैसी तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

नीतीश कुमार 10 को लेंगे राज्यसभा की शपथ

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण के बाद पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। बताया जाता है कि इस बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। बताया जाता है कि 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

बिहार भाजपा में सम्राट के नाम की चर्चा

बिहार भाजपा में नए सीएम के रूप में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नाम की ही चर्चा है। दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पहले ही खुद को सीएम के रेस से बाहर बता चुके हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे। हालांकि भाजपा नेता यह भी कह सकते हैं कि अंतिम समय में दिल्ली से किसके नाम की पर्ची आ जाए कहा नहीं जा सकता।

नीतीश के बेटे निशांत को डिप्टी सीएम का पद

जब नीतीश कुमार राज्यसभा में जाने के लिए राजी हुए थे, तब यह चर्चा थी कि उनके बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम का पद दिया जाएगा। निशांत के जदयू में विधिवत शामिल होने के बाद लगभग यह तय माना जा रहा है कि वे ही डिप्टी सीएम होंगे। इधर, जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने अपने सरकारी आवास पर एक पोस्टर लगाकर दावा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार विरासत संभालने के लिए तैयार हैं। इस पोस्टर की बिहार के सियासत में काफी चर्चा है। इसमें नीतीश के साथ निशांत की तस्वीर है। नारा है-विरासत मजबूत, भविष्य दमदार, निशांत कुमार हैं तैयार। इसमें जदयू का चुनाव चिह्न तीर भी है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related