नई दिल्ली। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा अकेले ही मैदान संभालेगी। यह जानकारी बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर दी है। मायावती ने एक्स पर लिखा-बिहार विधानसभा के लिए पार्टी के हर स्तर की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पिछले दो दिनों की बैठक में गहन चर्चा व समीक्षा की गई। इस दौरान अकेले अपने बल पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया।
मायावती ने बताया कि पिछले दो दिनों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में उम्मीदवारों के चयन, संगठनात्मक तैयारियों और रणनीति पर गहन चर्चा हुई। बीएसपी उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी के हर स्तर की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बातचीत हुई। इस दौरान अकेले अपने बल पर चुनाव लड़ने के फैसले के मद्देनजर आने वाले दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को भी अन्तिम रूप दिया गया। इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को उल्लेखित कमियों को दूर करके पूरी मुस्तैदी व तन, मन, धन से आगे बढ़ने का निर्देश देते हुये उन्हें अगले महीने के प्रारंभ से शुरू होने वाले पार्टी की यात्रा व जनसभा आदि कार्यक्रमों के सम्बंध में विशेष जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची में 42 प्रत्याशियों के नाम, जोरहाट से लड़ेंगे गौरव गोगोई
- बिहार विधानसभा चुनाव: मतगणना के शुरुआती रुझान आए, एनडीए को बढ़त
- प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बोले – जन सुराज की जीत से बदलेगी राष्ट्रीय राजनीति
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर दिया बड़ा अपडेट-22 नवंबर से पहले पूरी हो जाएगी चुनावी प्रक्रिया
- कांग्रेस के दो पूर्व सीएम अशोक गहलोत और भूपेश बघेल संभालेंगे बिहार की कमान, अधीर रंजन चौधरी को भी मिली जिम्मेदारी
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के तीन महीने पहले ही आप ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 11 सीटों से उतारे प्रत्याशी
भतीजे को सौंपी जिम्मेदारी
यावती ने बताया कि ये सभी कार्यक्रम मेरे दिशा निर्देशन में होंगे। इसकी विशेष जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द व केन्द्रीय कोआर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम तथा बीएसपी बिहार स्टेट यूनिट को सौंपी गई है। बिहार एक बड़ा राज्य है और इसीलिए वहां की ताजा जरूरतों को देखते हुए राज्य की सभी विधानसभा सीटों को तीन जोन में बांट कर पार्टी के वरिष्ठ लोगों को अलग–अलग से उसकी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला भी बैठक में लिया गया।



