पटना। बिहार के गयाजी जिले की बाराचट्टी विधानसभा सीट से एनडीए की प्रत्याशी और यहीं से वर्तमान में हम की विधायक ज्योति मांझी पर हमले की खबर है। उनके सिर में चोट लगी है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। ज्योति हम प्रमुख जीतनराम मांझी की समधन हैं।
बताया जाता है कि यह घटना उस वक्त हुई जब वे बुधवार को अपने चुनावी क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकली थीं। सुलेबट्टा मोड़ के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें पत्थर फेंक कर मारा। इससे उनके सिर में चोट लग गई। स्थानीय अस्पताल पहुंचीं. बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका प्राथमिक उपचार हुआ। इसके बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ज्योति मांझी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन हैं और दूसरी बार हम पार्टी से चुनावी मैदान में हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Rajya Sabha election के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, सूची में कई चौंकाने वाले नाम, दो मंत्रियों को भी नहीं मिला टिकट
- एक्शन में सुवेंदु : लाउडस्पीकर से लेकर चुनावी हिंसा तक, जारी किए कड़े आदेश
- पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर सियासी संग्राम: ममता और राहुल के बाद अखिलेश ने उठाए सवाल
- बंगाल और असम के नतीजों पर बोले राहुल गांधी-चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और चारा ही क्या है
बताया जाता है कि इसके पूर्व भी हम प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर हमला किया जा चुका है। बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के खरांटी गांव में प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर को अज्ञात युवकों ने फाड़ दिया था। दूसरी घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के डेमा गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान हुई थी। अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा भीड़ में घुसकर ज्योति मांझी मुर्दाबाद और आरजेडी जिंदाबाद का नारा लगाया गया था। ज्योति मांझी के अलावा गयाजी के टिकारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और हम के प्रत्याशी अनिल कुमार पर हाल ही में जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्थरबाजी की गई थी।


