बिहार में केंद्रीय गृह मंत्र अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, पटना एयरपोर्ट के पास काफिले में घुस गई कार

Date:

पटना। पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अमित शाह पटना के एक होटल से एयरपोर्ट के लिए निकल रहे थे। जैसे ही उनका काफिला एयरपोर्ट की ओर बढ़ा, उसी समय अचानक एक कार काफिले के रास्ते में गई। सुरक्षा कर्मियों ने चिल्लाकर गाड़ी को सड़क किनारे कराया।

गृह मंत्री के काफिले में एक अनजान कार देखकर सुरक्षा बलों के हाथपैर फूल गए। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को जब गलती का एहसास हुआ, तो वे चिल्लाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार को किनारे लगवाया। तब जाकर गृह मंत्री अमित शाह का काफिला बिना किसी रुकावट के एयरपोर्ट पहुंचा। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब देश के गृह मंत्री के आगमन की पूरी जानकारी और अलर्ट पहले से था, तो इस तरह की सुरक्षा चूक कैसे हुई। अब सवाल यह है कि यह स्थिति बनी तो कैसे बनी। इस समय अलर्ट हो गया था कि देश के गृह मंत्री निकल गए हैं तो फिर आखिर इस गाड़ी को इस रूट में पुलिसकर्मियों ने आने कैसे दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह पटना से समस्तीपुर के सरायरंजन के लिए निकल रहे थे, तभी यह घटना हुई।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई