अजमेर शरीफ के दीवान ने कहा- गाजा की तरह पाकिस्तान के जितने भी शहर हैं, उस पर कब्जा करे भारत

Date:

अजमेर। भारतपाकिस्तान में चल रही तनातनी के बीच अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन अली खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह इजराइल गाजा के अंदर कर रहा है, उसी तरह भारत को पाकिस्तान अंदर करना चाहिए। भारत पाकिस्तान के शहरों पर कब्जा करे।

जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जो भारत ने शुरू किया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। जिस तरह हमारे देश की बहन बेटियों के सिंदूर उजाड़ा गया था, उसी को आधार बनाकर भारत के प्रधानमंत्री, तीनों कमांडर इन चीफ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अजित डोभाल ने चाल चली वो काबिले तारीफ है। खान ने कहा हमने घुसकर मारा है, आतंकियों के ठिकानों को तबाह किए। मसूद अजहर का परिवार मारा गया। 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, ये पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भारत वासियों से मैं अपील करूंगा कि इस समय एकजुटता के साथ भारत सरकार के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े हों, ताकि पाकिस्तान को जवाब दिया जा सके, उसे बर्बाद किया जा सके।

जैनुल आबेदीन अली खान ने कहा कि 1971 में लाहौर के अंदर जाकर चाय पी, खाना खाया, जिस तरह इजराइल गाजा के अंदर कर रहा है, कब्जा करके अपनी हुकुमत कायम कर रहा है, उसी तरह पाकिस्तान के जितने भी शहर हैं, उसपर कब्जा करके, भारत एकता के सूत्र में बांधे। प्रधानमंत्री का भी ख्याल है कि अखंड भारत हो। ये तभी कायम हो सकता है जब हम शहरों पर कब्जा कर लें और भारत के भीतर विलय कर लें।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आपको याद होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अमित शाह को क्या कहा था? प्रियंका ने कहा था-गृह मंत्रीजी हंस रहे हैं। सारी तैयारी पहले से कर ली है। चाणक्य भी जिंदा होते तो आश्चर्य में पड़ जाते। प्रियंका के कहने का मतलब था कि पूरा विपक्ष आपकी चालाकी को समझ चुका है। और हुआ यही, इस बार विपक्ष ने चाणक्य की चालाकी चलने नहीं दी। भले ही विपक्ष भाजपा पर इस बिल के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का आरोप लगा रही है, लेकिन हम नहीं मानते। इसके बावजूद विपक्ष ही नहीं आम जनता के मन में यह सवाल है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी? चलो यह भी मान लिया कि बिल लाना जरूरी था, फिर पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कैंपेन क्यों चलाया जा रहा था। भाजपा हर जिले, गांव-कस्बे में यह आयोजन कर रही थी और सारे वरिष्ठ नेता नारी शक्ति बिल का गुणगान कर रहे थे। चुनाव सभाओं में भी इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष यह भी सवाल उठा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही पारित हो चुका है, फिर इसकी जरूरत क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक फुल कॉन्फिडेंस में थे कि इस बार यह बिल जरूर पास होगा। जब सारे हथियार फेल हो गए तो पीएम मोदी ने बिल पर मतदान से पहले एक अपील की-मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...। आप में से बहुतों को याद होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने मंडल कमीशन के समय भी संसद में ऐसी ही अपील की थी, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा को समझ गया था और सरकार की हार हुई थी। आपने महिला आरक्षण बिल की शर्त में लिखा कि आरक्षण तभी लागू होगा जब अगली जनगणना और उसके बाद सीटों का 'परिसीमन' होगा। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन करके एक राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश कर रही है। माना कि आप राजनीति के चाणक्य हैं, लेकिन यह भी सच है कि चाणक्य दोबारा पैदा नहीं हो सकते… और यह भी सच है कि अगर आप चाणक्य जैसे भी होते तो इस बिल के गुब्बारे में इतनी हवा नहीं भरते…