आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 21 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर

Date:

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में शनिवार को जोरदार धमाका हुआ। इसमें 21 लोगों की मौत होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य में लगी पुलिस की टीम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गृह मंत्री के मुताबिक धमाके में गंभीर रूप से घायल कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि धमाके में घायल हुए छह लोगों की हालत गंभीर है।

अधिकारियों ने बताया कि ये धमाका वेतलापलेम में स्थित सूर्या फायर वर्क्स की फैक्ट्री में हुआ। धमाके के वक्त 20 मजदूर काम कर रहे थे। पटाखा बनाते वक्त ही धमाका हुआ, जिस कारण आग लग गई। इस धमाके में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कियाआंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं। उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

सीएम नायडू ने कहा-मदद मुहैया करा रहे

ज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में नायडू ने लिखा, काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके की खबर विचलित करने वाली है। इस हादसे में कई लोगों की जान गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हादसे के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है और उन्हें पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related