हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस पर गिरा पहाड़ का मलबा, 15 यात्रियों की मौत, कई घायल

Date:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं में मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। भल्लू पुल के पास एक बस पर पहाड़ी से चट्‌टान और मलबा गिर गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर में मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर शुक्र खड्ड के किनारे बरठीं में भल्लू पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। मलबा गिरने से बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा पहुंची। बस पूरी तरह मलबे की चपेट में गई। बस के अंदर से अभी तक 15 शव निकाले गए हैं। दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से एक बच्ची की मां दुर्घटना में मारी गई है। बेटियों का प्रारंभिक उपचार बरठीं अस्पताल में चला हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 35 लोग बस में सवार थे। घटना करीब साढ़े छह बजे हुई है। बस में मरोतन बरठीं, घुमारवीं और बीच के स्टेशनों के लोग सवार थे। दुर्घटना होने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमारवीं और झंडूता अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विधायकों के बाद सांसद भी छोड़ रहे ममता का साथ, सुखेंदु रॉय-काकोली घोष के नेतृत्व में कई सांसदों ने भूपेंद्र यादव के घर की...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी  में लगातार टूट हो रही है। पहले विधायकों ने आंख दिखाई, अब सांसद भी ममता का मोह त्यागने में लगे हैं।  सुखेंदु रॉय और काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के 10 से अधिक सांसदों ने सोमवार को शुभेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात की है।