नेशनल फिल्म पुरस्कारों की घोषणा : शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

Date:

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। इसमें शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए तथा विक्रांत मैसी को 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। ये सभी अवॉर्ड 2023 के लिए दिए गए हैं।

बेस्ट हिंदी फिल्म बनी कटहल

कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म कटहल में सान्या मल्होत्रा, विजय राज और अनंत जोशी की प्रमुख भूमिका थी।

यह रही अवॉर्ड विजेताओं की सूची

बेस्ट एक्टरशाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12th Fail)

बेस्ट एक्ट्रेसरानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

बेस्ट डायरेक्टरसुदीप्तो सेन ( केरला स्टोरी)

बेस्ट फीचर फिल्म– 12th Fail

बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफहनुमान (तेलुगु)

बेस्ट फिल्म इन एनिमेशनहनुमान (तेलुगु)

बेस्ट होलसम एंटरटेनमेंट यानी एंटरटेन करने वाली सबसे पॉपुलर फिल्म– (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट कोरियोग्राफीरॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा गाने के लिए)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोलविजयराघवन (पूक्कालाम), मुथुपेट्टई सोमू भास्कर (पार्किंग)

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोलउर्वशी (उल्लोझुक्कू), जानकी बोदीवाला (वश)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगरपीवीएम एस रोहित (बेबी)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगरशिल्पा राव (जवान के गाने चलेया के लिए)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी केरला स्टोरी

बेस्ट डायलॉग राइटरसिर्फ एक बंदा काफी है

बेस्ट मेकअपसैम बहादुर

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन ऑफ बैकग्राउंड स्कोरएनिमल

बेस्ट साउंड डिजाइनएनिमल

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शनवाथी

बेस्ट फिल्म फॉर प्रमोटिंग नेशनल, सोशल एंड एनवायरमेंटल इश्यूजसैम बहादुर

बेस्ट स्क्रीनप्लेबेबी (तेलुगु), पार्किंग (तमिल)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन– 2018- एवरीवन इज हीरो (मलयालम)

बेस्ट लिरिक्सबलगाम (तेलुगु)

विभिन्न भाषाओं की बेस्ट फिल्म

तमिल फिल्मपार्किंग

तेलुगु फिल्मभगवंत केसरी

मराठी फिल्मश्यामची आई

मलयालम फिल्मउल्लोझुक्कू

हिंदी फिल्मकटहल

गुजराती फिल्मवश

बंगाली फिल्मडीप फ्रिज

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विधायकों के बाद सांसद भी छोड़ रहे ममता का साथ, सुखेंदु रॉय-काकोली घोष के नेतृत्व में कई सांसदों ने भूपेंद्र यादव के घर की...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी  में लगातार टूट हो रही है। पहले विधायकों ने आंख दिखाई, अब सांसद भी ममता का मोह त्यागने में लगे हैं।  सुखेंदु रॉय और काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के 10 से अधिक सांसदों ने सोमवार को शुभेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात की है।