इंदौर में विराट कोहली का शतक भी काम नहीं आया, न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती वनडे सीरीज

Date:

इंदौर। इंदौर के होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे मैच में भारत को 41 रनों से हरा दिया है। न्यूजीलैंड ने भारत में आकर टीम इंडिया को किसी वनडे सीरीज में पहली बार हराया है। न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए थे। टीम इंडिया 296 रनों पर ऑलआउट हो गई। विराट कोहली ने मुकाबले में 124 रनों की शतकीय पारी खेली।

उल्लेखनीय है कि वनडे क्रिकेट इतिहास में न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत आकर टीम इंडिया को वनडे सीरीज में शिकस्त दी है। इस ऐतिहासिक जीत में डेरिल मिचेल का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने दूसरे और तीसरे मैच में भी टीम इंडिया के खिलाफ शतक लगाया। मिचेल ने इंदौर ओडीआई में 137 रनों की पारी खेली। उनके साथसाथ ग्लेन फिलिप्स का भी बल्ला चला, जिन्होंने 106 रन बनाए।

338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 71 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे। विराट ने नितीश कुमार रेड्डी के साथ 88 रनों की साझेदारी कर भारत की मैच में वापसी करवाई। रोहित शर्मा ने सिर्फ 11 रन बनाए, वहीं पिछले दोनों मैच में अर्धशतक लगाने वाले कप्तान शुभमन गिल 23 रन बना पाए। श्रेयस अय्यर ने 3 और केएल राहुल के बल्ले से सिर्फ एक रन निकल पाया। रवींद्र जडेजा भी फेल रहे और 12 रन ही बना पाए। हर्षित राणा ने जरूर 52 रनों की पारी खेल, टीम इंडिया को जीत के करीब ले जाने का काम किया.। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर 99 रन जोड़े। हर्षित के आउट होने के बाद भारतीय टीम की सारी उम्मीदें विराट कोहली पर टिकी थीं। वो भी 46वें ओवर में 124 के स्कोर पर आउट हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...