टी-20 वर्ल्ड कप: अफ़ग़ानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को हराया, न्यूज़ीलैंड बाहर
टी-20 वर्ल्ड कप में अफ़ग़ानिस्तान पापुआ न्यू गिनी को हरा कर दूसरे राउंड में पहुंच गया है.अफ़ग़ानिस्तान ने सात विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के बाद न्यूज़ीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को 19.5 ओवर महज 95 रनों पर समेट दिया था.

बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 15.1 ओवर में 101 रन बना कर जीत हासिल कर ली.अफ़ग़ानिस्तान इस जीत के बाद वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप सी से सुपर-8 में क्वालिफाई करने के दूसरे दौर में पहुंच गया है. दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी बगैर कोई जीत हासिल किए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- टी20 विश्व कप जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप
- टी-20 विश्व कप जीत पर महेंद्र सिंह धोनी ने दी बधाई, गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह की तारीफ
- टी-20 विश्व कप जीत के बाद गौतम गंभीर का बयान, कहा—मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया नहीं, खिलाड़ियों के प्रति है
- भारत तीसरी बार बना टी-20 विश्व कप विजेता, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम की जमकर सराहना की
- टी20 विश्वकप 2026 भारत के नाम, अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया, तीसरी बार जीता खिताब
- टी20 विश्व कप 2026 फाइनल: भारत बनाम न्यूजीलैंड, आज अहमदाबाद में इतिहास रचने का मौका



