लीड्स टेस्ट में भारत को पांच विकेट से हार, कप्तान शुभमन गिल ने कैच ड्रॉप और निचले क्रम को बताया जिम्मेदार

Date:

लीड्स टेस्ट में भारत को पांच विकेट से हार, कप्तान शुभमन गिल ने कैच ड्रॉप और निचले क्रम को बताया जिम्मेदार

भारत को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 371 रन का लक्ष्य बेन डकेट के शानदार शतक और जैक क्राउली व जो रूट की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत सिर्फ पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

👉 यह भी पढ़ें:

IND vs ENG Highlights: हेडिंग्ले टेस्ट मैच में भारत को मिली 5 विकेट से  हार,इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त - india vs england 1st test  match live cricket score

बेन डकेट की शानदार बल्लेबाज़ी
डकेट ने 170 गेंदों में 21 चौकों और एक छक्के की मदद से 149 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जैक क्राउली ने 65 और जो रूट ने 53 रन बनाए, जबकि जैमी स्मिथ ने 44 रन की अहम पारी खेली। डकेट और क्राउली के बीच पहले विकेट के लिए हुई 188 रन की साझेदारी ने भारत की वापसी के सभी रास्ते बंद कर दिए।

कप्तान शुभमन गिल ने बताई हार की वजहें
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हार का ठीकरा टीम के कमजोर फील्डिंग और निचले क्रम के खराब प्रदर्शन पर फोड़ा। उन्होंने कहा यह एक शानदार टेस्ट मैच था। हमारे पास मौके थे, लेकिन हमने कैच छोड़े और निचले क्रम से कोई खास योगदान नहीं मिला। हालांकि, मैं टीम के प्रयासों पर गर्व करता हूं। चौथे दिन हमें लगा था कि हम लगभग 430 तक पहुंच जाएंगे, लेकिन आखिरी छह विकेट सिर्फ 20-25 रन में गिर गए, जो चिंता का विषय है।”

गेंदबाजों की तारीफ, लेकिन फील्डिंग पर सवाल
गिल ने गेंदबाजों, खासतौर से रवींद्र जडेजा की तारीफ की, लेकिन उन्होंने कैच छोड़ने वाले खिलाड़ियों, जिनमें ऋषभ पंत भी शामिल हैं, पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा इस तरह की पिचों पर मौके आसानी से नहीं मिलते और हमने कुछ अहम कैच छोड़े। हमारी टीम युवा है और अभी सीखने की प्रक्रिया में है। उम्मीद है कि अगले मैचों में हम इसमें सुधार करेंगे।”

निचले क्रम की विफलता पर कप्तान की प्रतिक्रिया
दोनों पारियों में भारत का निचला क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा। इस पर गिल ने कहा:यह कुछ ऐसा था जिसे लेकर हमने बात की थी, लेकिन जब आप मैच की गर्मी में होते हैं तो समय कम होता है। हमें इन पहलुओं पर काम करने की जरूरत है, खासकर जब विपक्ष इतना मजबूत हो।”

सीरीज में इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारत के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि सीरीज में वापसी के लिए उन्हें कई मोर्चों पर सुधार करना होगा।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ganga Rejuvenation Mission: गंगा किनारे के शहरों के लिए बड़ी पहल, 13 शहरों की Urban River Management Plan पूरी, अब 97 शहरों तक विस्तार...

गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।