एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में मैच, 10 सितंबर को पहला मुकाबला यूएई से, आज जारी हुआ शेड्यूल

Date:

नई दिल्ली। पिछले काफी दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा या नहीं, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार को शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसके अनुसार 14 सितंबर को दुबई में भारतपाकिस्तान का मुकाबला होगा।

उल्लेखनीय है कि इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा क्योंकि अगले साल टी20 वर्ल्ड कप है। आगामी वर्ल्ड कप के हिसाब से एशिया कप के फॉर्मेट में बदलाव होता है। पिछला एशिया कप-2023 में खेला गया था जो वनडे फॉर्मेट में था, क्योंकि उसी साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप होना था। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा, जहां दोनों एक बार भिड़ेंगी। इसके बाद सुपर फोर में एकदूसरे के खिलाफ एक और मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा। अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो उनके बीच तीसरी मुकाबला भी खेला जा सकता है।

ये रहा शेड्यूल

9 सितंबरअफगानिस्तान बनाम हॉन्गकॉन्ग, अबू धाबी

10 सितंबरभारत बनाम यूएई, दुबई

11 सितंबरबांग्लादेश बनाम हॉन्गकॉन्ग, अबू धाबी

12 सितंबरपाकिस्तान बनाम ओमान, दुबई

13 सितंबरबांग्लादेश बनाम श्रीलंका, अबू धाबी

14 सितंबरभारत बनाम पाकिस्तान, दुबई

15 सितंबरयूएई बनाम ओमान, अबू धाबी

15 सितंबरश्रीलंका बनाम हॉन्गकॉन्ग, दुबई

16 सितंबरबांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, दुबई

17 सितंबरपाकिस्तान बनाम यूएई, अबू धाबी

18 सितंबरश्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, दुबई

19 सितंबरभारत बनाम ओमान, अबू धाबी

सुपर चार

20 सितंबरग्रुप बी क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2, दुबई

21 सितंबरग्रुप क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप क्वालिफायर 2, दुबई

23 सितंबरग्रुप क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2, अबू धाबी

24 सितंबरग्रुप बी क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप क्वालिफायर 2, दुबई

25 सितंबरग्रुप क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2, दुबई

26 सितंबरग्रुप क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर, दुबई

फाइनल

28 सितंबर (रविवार): फाइनल, दुबई

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि  ये महिला आरक्षण बिल है ही नहीं, ये भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ये बिल जब साल 2023 में इसी सदन में पास हो गया था, तो फिर अब तक क्यों लटका हुआ था। राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता हथियाना चाहती है। जातिगत जनगणना को दरकिनार कर ओबीसी समुदाय से बचने और उनके मुद्दों से दूरी बनाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। सत्ता पक्ष देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से घबराया हुआ है। हार के डर से चुनावी व्यवस्था को फिर से ढालने की कोशिश की जा रही है। पीएम और मेरी पत्नी नहीं है राहुल गांधी ने कहा कि देश में महिलाएं सेंट्रल फोर्स होती हैं। हम सभी के जीवन में मां-बहन के रूप में महिलाएं हैं। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि कल जब वह स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में वह किया जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया। अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई। राहुल गांधी ने कहा कि हम सबने अपने जीवन में महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है। माँ, बहन, पत्नी से… पीएम और मेरी पत्नी नहीं है! मेरी बहन ने कल अपने भाषण के दौरान अमित शाह को भी हंसा दिया.. ये मुझे सीखना है। सब जानते हैं कि भारतीय समाज में ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक समुदाय और महिलाओं के साथ कैसा भेदभाव किया गया? ये बिल जाति जनगणना को किनारे करने के लिए है। ओबीसी और दलित को कोई जगह नहीं देता राहुल गांधी ने कहा कि अपनी घटती ताकत के कारण आप देश के नक्शे को बदलना चाहते हैं। आपने असम, जम्मू कश्मीर में किया और अब देश में करने के लिए आपको संविधान संशोधन चाहिए। ये देश विरोधी है। हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। उद्योग-धंधे, निजी क्षेत्र, न्यायपालिका में दलित कहां हैं? आप ओबीसी और दलित को हिंदू कहते हैं, लेकिन उन्हें देश में कोई जगह नहीं देते। अपनी दादी इंदिरा गांधी का किया जिक्र राहुल गांधी ने कहा कि मुझे याद है, जब मैं छोटा था, मुझे अंधेरे से बहुत डर लगता था। हमारे यहां एक बड़ा कुत्ता था, जो मुझ पर और बहन(प्रियंका) पर अटैक किया करता था। हम रात में गार्डेन की ओर जाने से इस वजह से डरा करते थे। एक बार दादी को इसके बारे में पता चला। राहुल ने कहा कि जब एक बार मेरे पैरेंट्स डिनर पर गए हुए थे तो मेरी दादी उस गार्डन में ले गईं और मुझे वहां बंद कर दिया। मैं डर रहा था और पैर कांप रहे थे। उन्होंने मुझसे पूछा तुम किससे डर रहे हो? मैंने कहा कि दादी मैं सांप, कुत्तों से और बहुत चीजों से डर रहा हूं। उन्होंने मुझसे आकर कहा कि तुम इन सब चीजों से नहीं बल्कि अपने दिमाग से डर रहे हो। तुम जो सोच रहे हो उस कल्पना से डर रहे हो। तुम्हें अंधेरे से नहीं डरना चाहिए क्योंकि जो सच्चाई होती है प्राय: अंधकार में होती है। दादी ने कहा कि आपको लड़ना पड़ता है उस अंधकार से, ये वाकई में राजनीतिक लेसन था, जिसका एहसास मुझे आज हो रहा है।